फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Congress spokesperson Shakeel Ahmad in Chanba himachal pradesh.

मजहब के नाम पर लोगों को बांटने में जुटे राजनेता: शकील

Sun, 22 Nov 2015 11:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Sun, 22 Nov 2015 11:23 AM IST
विज्ञापन
Congress spokesperson Shakeel Ahmad in Chanba himachal pradesh.

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता शकील अहमद ने कहा कि राजनीति में सांप्रदायिकता का बीज डाला जा रहा है। राजनेता हमेशा ऐसी बात करते हैं जो लोगों को धर्म और मजहब के आधार पर बांटती हैं। सियासत में यह लंबे अरसे से चला आ रहा है। मगर खेल खासतौर पर क्रिकेट में ऐसा नहीं है।

विज्ञापन


क्रिकेट सहनशील बनने की प्रेरणा देता है। राजनीति अगर लोगों को बांटती है तो खेल उन्हें आपस में जोड़ने का काम करता है। शकील अहमद विधायक आशा कुमारी के बुलावे पर चंबा पहुंचे थे। यहां उन्होंने ब्रिजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में भाग लिया। आशा कुमारी कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव भी हैं। बताया कि क्रिकेट में कोई धर्म और मजहब अलग नहीं होता। सभी लोग मिलजुलकर खेलते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने मौजूदा दौर के राजनेताओं को क्रिकेट के खेल से सीख लेने का आह्वान किया। राजनीतिक तौर पर देश में जो माहौल बनाया जा रहा है, उसे खेल के माध्यम से ही खत्म किया जा सकता है। शकील अहमद ने कहा कि युवाओं को खेल के मैदान में उतरना चाहिए और जीतने के लिए संघर्ष करना चाहिए। जो लोग मैदान में नहीं उतरते वो कभी जीत हासिल नहीं कर पाते हैं। उन्होंने प्रदेश में क्रिकेट को बढ़ावा देने में चंबा के राजपरिवार के योगदान की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शकील अहमद ने चंबा में एचपीसीए का नाम लिए बगैर एक बड़ा सवाल हिमाचल की टीम में खेल रहे बाहर के खिलाड़ियों पर उठाया है। उन्होंने चंबा में राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन पर कहा कि हिमाचल के युवाओं में बहुत प्रतिभा है और उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए।


जो लोग क्रिकेट खेल रहे हैं, उनके लिए ऐसी व्यवस्था हो कि भविष्य में उन्हें यहां की टीम से खेलने का मौका मिला। हिमाचल की टीम में अपने खिलाड़ी हों और वे बेहतर प्रदर्शन करके भविष्य में भारत की टीम का हिस्सा भी बनें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed