{"_id":"5e357cfd8ebc3e4b142c50dc","slug":"congress-sevadal-convenor-rajeev-chopra-joined-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस सेवादल हमीरपुर के संयोजक राजीव चोपड़ा भाजपा में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस सेवादल हमीरपुर के संयोजक राजीव चोपड़ा भाजपा में शामिल
Sat, 01 Feb 2020 06:58 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर/शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर/शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 01 Feb 2020 06:58 PM IST
विज्ञापन
राजीव चोपड़ा ने भाजपा का दामन थामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के हमीरपुर जिला कांग्रेस सेवादल के संयोजक राजीव चोपड़ा ने भाजपा का दामन थाम लिया। चोपड़ा पिछले 38 वर्ष से कांग्रेस में रहे हैं और शिकायत प्रदेश निवारण समिति के सदस्य समेत विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। उनके अचानक भाजपा में शामिल होने पर कांग्रेस को झटका लगा है। शनिवार को परिधिगृह हमीरपुर में जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
राजीव चोपड़ा ने कहा कि सेवादल जिला संयोजक बनने के बाद कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेता परेशान थे। ऐसे में कांग्रेस को छोड़ भाजपा ज्वाइन की है। अब वे भाजपा के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के कार्य से वे बहुत प्रभावित हुए हैं। इधर, इनके भाजपा में शामिल होते ही प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने इन्हें पद से हटा दिया है। इनके स्थान पर नई नियुक्ति भी कर दी गई है।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने यह कार्रवाई की है। उनके स्थान पर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के संयुक्त सचिव संजय परमार को कार्यकारी जिला मुख्य संगठक हमीरपुर नियुक्त कर दिया है। अनुराग शर्मा ने कहा कि गतिविधियों से दूर रहने वालों को संगठन के अहम पदों पर नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सेवादल के संयुक्त सचिव संजय परमार भोरंज विधान सभा क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं और ग्राम पंचायत के प्रधान पद भी निर्वाचित हो चुके हैं।
विज्ञापन