फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Congress Seva Dal National Chief OrganizerLalji Desai statement at hamipur

लालजी देसाई बोले- अपना लक्ष्य खुद तय करेगा कांग्रेस सेवादल

Fri, 13 Jul 2018 08:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 13 Jul 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
Congress Seva Dal National Chief OrganizerLalji Desai statement at hamipur

कांग्रेस सेवादल अपना लक्ष्य स्वयं निर्धारित करेगा। सेवादल न किसी नेता को सलामी देगा और न वर्दी में किसी के आगे झुकेगा। सेवादल का कार्यकर्ता केवल तिरंगे को सलाम करेगा। देश में हर माह अंतिम रविवार को सेवादल एक साथ एक हजार स्थानों पर तिरंगा फहराएगा।

विज्ञापन


वीरवार को कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक लालजी देसाई ने हमीरपुर में पत्रकार वार्ता में यह बात कही। कहा कि अब सेवादल को सभी तरह के राजनीतिक बंधनों से मुक्त कर स्वायत बना दिया गया है।
विज्ञापन


कहा कि सफेद टोपी हर कोई कार्यकर्ता नहीं पहन पाएगा। केवल वही कार्यकर्ता सफेद टोपी पहनेगा, जो तीसरे वर्ष का राष्ट्रीय प्रशिक्षण लेगा। महिलाएं खुद तय करेंगी कि सेवादल में उनका ड्रेस कोड क्या होना चाहिए। आने वाले समय में युवा सेवादल का गठन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा ब्रिगेड अगस्त से अस्तित्व में आएगा। इनकी नई ड्रेस जींस व टी-शर्ट होगी। पूर्व पीएम इंदिरा की याद में 31 अक्तूबर को रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। कहा कि कांग्रेस सेवादल राजनीतिक कूड़े को साफ करेगा। 

आरएसएस की शाखाओं में तिरंगा, राष्ट्रगान हो : देसाई

Congress Seva Dal National Chief OrganizerLalji Desai statement at hamipur

इसके लिए 2 अक्तूबर को सफाई अभियान शुरू होगा। लोकसभा चुनाव में खुलकर प्रचार करेगा। जहां कांग्रेस कमजोर होगी, वहां सेवादल सक्रिय भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि ‘मेरा देश, मेरा गौरव’ नाम से देश के सौ विवि में संवाद होगा।

गरीबी, भुखमरी, बेरोजगारी, सुरक्षा, स्वास्थ्य, विकास और सशक्त भारत चुनावी मुद्दे होने चाहिए। देसाई ने आरएसएस को चुनौती दी कि शाखाओं में भगवा नहीं, तिरंगा फहराओ।

शाखाओं में किसी अन्य गीत के बजाय राष्ट्रगान होना चाहिए। आज आरएसएस की पृष्ठभूमि वाले लोगों को देश की यूनिवर्सिटी में कुलपति और विभिन्न प्रदेशों में राज्यपाल नियुक्त किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed