फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   congress screening committee meeting on 18 September 2022

स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक: कांग्रेस 38 चेहरों पर 21 सितंबर को साफ कर देगी स्थिति, 30 सीटों पर अभी पेच

Sat, 17 Sep 2022 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 17 Sep 2022 05:00 AM IST
सार

सितंबर माह के अंत तक प्रत्याशियों की पहली सूची जारी हो जाएगी। अन्य सीटों पर प्रत्याशी अक्तूबर के दूसरे सप्ताह तक तय हो जाएंगे।

विज्ञापन
congress screening committee meeting on 18 September 2022
राष्ट्रीय महासचिव दीपा दास मुंशी - फोटो : Twitter@DeepaDasmunshi)

विस्तार

कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक की तारीख एक बार फिर बदल दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के अस्वस्थ होने के चलते यह बैठक पहले 15 से टालकर 20 सितंबर के लिए प्रस्तावित की गई थी। शुक्रवार को बैठक की तारीख बदलकर इसे 21 सितंबर कर दिया गया है। नई दिल्ली में होने वाली यह बैठक दो दिन चलेगी। इसमें टिकटों को लेकर 38 सीटों पर चेहरों की स्थिति साफ हो जाएगी। इन सीटों से टिकट के लिए एक-एक नाम भेजे गए हैं। 30 सीटों पर टिकट तय करने में अभी वक्त लगेगा। इन सीटों से टिकट के दावेदारों के पैनल में चार से दस नाम भेजे गए हैं।

विज्ञापन


प्रत्याशियों के नामों की फाइनल सूची केंद्रीय चुनाव कमेटी जारी करेगी। इन सीटों के लिए हाईकमान का सर्वे भी चयन का आधार बनेगा। जिन सीटों से एक-एक नाम भेजे गए हैं, उनमें वर्तमान विधायक, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिवों सहित कुछ वरिष्ठ नेता शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार इस माह के अंत तक प्रत्याशियों की पहली सूची जारी हो जाएगी। अन्य सीटों पर प्रत्याशी अक्तूबर के दूसरे सप्ताह तक तय हो जाएंगे।
विज्ञापन


21 सितंबर को होने वाली स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक की अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय मंत्री दीपादास मुंशी करेंगी। हाईकमान ने उमंग सिंघार और धीरज गुर्जर को कमेटी का सदस्य नियुक्त किया है। ये दोनों सदस्य प्रदेश का दौरा कर लौट चुके हैं। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू सहित सह प्रभारी संजय दत्त, तेजेंद्र पाल सिंह बिट्टू और गुरकीरत सिंह कोटली भी कमेटी के सदस्य हैं। ये सभी इस बैठक में मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed