फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress protest against demonetisation in shimla

नोटबंदी के विरोध में कांग्रेस ने डेढ़ घंटे तक जाम कर दिया एनएच

Tue, 24 Jan 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 24 Jan 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
congress protest against demonetisation in shimla

कांग्रेस पार्टी ने शिमला के विकासनगर स्थित आरबीआई कार्यालय के बाहर एनएच पर करीब डेढ़ घंटे तक चक्का जाम किया। गाड़ियों की आवाजाही रोककर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद आरबीआई के क्षेत्रीय अधिकारी को ज्ञापन भी दिया। 

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ये प्रदर्शन नोटबंदी से आम लोगों को हो रही परेशानी और आरबीआई की स्वायत्तता पर संकट खड़ा होने के आरोप में किया। विशेष रूप से मौजूद रहे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आरबीआई कार्यालय के अधिकारी के बाहर आने पर उनके माध्यम से गवर्नर उर्जित पटेल को एक ज्ञापन भी भेजा। 
विज्ञापन


करीब 11 बजे ही यहां कांग्रेस के पदाधिकारी जुटने शुरू हो गए थे, मगर कांग्रेस पदाधिकारियों ने धरना-प्रदर्शन में 12 बजे के बाद ही अपने तेवर कडे़ किए। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों ने एनएच पर भी प्रदर्शन किया। कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता यहां सड़कों पर बिछ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच यातायात की आवाजाही बंद रही। बीच में थोड़े समय के लिए इसे खोल दिया गया तो बाद में फिर बंद कर दिया गया। इस अवसर पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंद्र सिंह हुड्डा के अलावा हरियाणा के ही पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के हिमाचल के ऑब्जर्वर निर्मल सिंह, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल

धनीराम शांडिल समेत प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर, महासचिव हरभजन सिंह भज्जी, नरेश चौहान, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र चौहान, प्रदेश कांग्रेस सचिव रितेश कपरेट, अनिल गोयल, आशा कंवर, अनिता वर्मा, महेश शर्मा, कुसुम वर्मा, जिला अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर आदि बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे। 

लोग भाजपा को वोटबंदी से मारेंगे : हुड्डा 
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जनसभा में कहा कि वे हरियाणा से हैं और किसान का बेटे हैं। हिमाचल, हरियाणा और पंजाब तो पहले एक ही प्रदेश में थे। वे पूछते हैं कि नोटबंदी सेे हिमाचल के बागवानों को क्या मिला? 

सेब बागवानी को क्या मिला? दिल्ली में जब भेजा जाएगा तो क्या मिलेगा? इससे अमेरिका के डॉलर की कीमत ही बढ़ी है। इस बारे में बहुत बड़ा आंदोलन बनेगा। भाजपा ने लोगों को नोटबंदी से मारा है और लोग इनको वोटबंदी से मारेंगे। 


हरियाणा के पूर्व मंत्री निर्मल सिंह ने कहा कि मोदी सरकार की दोस्ती उन लोगों के साथ है, जिनके सारे रास्ते अदानी और अंबानी की ओर जाते हैं। मोदी सरकार ने कहा था कि काला धन लेकर आएंगे। किसानों और बेरोजगारों से भी बड़े बड़े वादे किए थे। नोटबंदी का फैसला इसी से ध्यान बंटाने के लिए लिया गया। 

हिमाचल में भाजपा का कच्चा चिट्ठा खोलेगी कांग्रेस: सुक्खू 
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मोदी सरकार के वादे के मुताबिक नोटबंदी के जब 50 दिन पूरे हुए तो भी स्थिति पटरी पर नहीं आई है। कांग्रेस पार्टी का इतिहास बलिदान देने का रहा है। एकता और बलिदान की परिभाषा कांग्रेस पार्टी की विचारधारा में है। 


प्रधानमंत्री झूठ के सहारे राजनीति कर रहे हैं। हिमाचल में भाजपा का कच्चा चिट्ठा सामने लाया जाएगा। नोटबंदी से पहले भाजपा ने जमीनें खरीदीं। अनुराग ठाकुर ने कोर्ट में झूठा एफिडेविट दिया। राजीव बिंदल के खिलाफ चार्जशीट बनी है। वे सुर्खियों में रहने के लिए तरह-तरह की बयानबाजी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed