फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress president sukhvinder sukhu on exist polls

एग्जिट पोल आने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ये कहा

Fri, 15 Dec 2017 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 15 Dec 2017 09:58 AM IST
विज्ञापन
 congress president sukhvinder sukhu on exist polls
हिमाचल विधानसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल सामने आने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बयान ‌दिया है। सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि एग्जिट पोल का मतलब सही-सही परिणाम नहीं होता है। 
विज्ञापन


असल बात मतदाता ही जान सकता है कि किसने किसको वोट डाला है। सभी जानते हैं कि पंजाब, दिल्ली, तमिलनाडु और बिहार में भी में वास्तविक नतीजे एग्जिट पोल के उल्टे आ चुके हैं। 
विज्ञापन


मतदाता के मन की बात भविष्य के गर्भ में ही छिपी है। सभी 18 दिसंबर को वास्तविक नतीजे आने का इंतजार करें। भाजपा के लोगों का उत्साह बाद में निराशा में भी बदल सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं के 33 फीसदी आरक्षण पर मंथन

 congress president sukhvinder sukhu on exist polls

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की ओर से बुधवार को नई दिल्ली में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण दिलवाने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सभी राज्यों से आईं राज्य अध्यक्षों, राज्य कार्यकारिणी सदस्यों और जिला महिला कांग्रेस अध्यक्षों ने भाग लिया।

कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष सुशीला नेगी के नेतृत्व में हुई, जिसमें प्रभा वर्मा, संतोष शर्मा, मीना कश्यप, रीता गुलेरिया, सुमन चौधरी, सरोज नेगी, शकुंतला पांटा, शशि बहल और विद्या नेगी शामिल रहे।

कार्यशाला में मीरा कुुमार, गिरिजा ब्यास, प्रियंका चतुर्वेदी और अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सुष्मिता सेेन आदि नेत्रियों ने भी भाग लिया। 33 प्रतिशत आरक्षण के मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed