फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress president rahul gandhi reached shimla with sister priyanka gandhi

चुनावी थकान मिटाने बहन प्रियंका वाड्रा के साथ शिमला पहुंचे राहुल गांधी

Wed, 19 Dec 2018 11:31 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन/शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन/शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 19 Dec 2018 11:31 AM IST
विज्ञापन
congress president rahul gandhi reached shimla with sister priyanka gandhi

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकारें बनाने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार देर शाम अचानक शिमला पहुंच गए। वह यहां पर पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की थकान मिटाएंगे।

विज्ञापन


गैर राजनीतिक कार्यक्रम के तहत राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका वाड्रा के साथ शिमला आए हैं। प्रियंका के बच्चे भी उनके साथ हैं। राहुल छराबड़ा स्थित एक निजी होटल में ठहरे हैं।
विज्ञापन


दिल्ली से दोनों भाई-बहन हवाई जहाज से चंडीगढ़ करीब छह बजे पहुंचे। चंडीगढ़ से वे सड़क मार्ग से शिमला के लिए रवाना हुए। इस बीच सोलन स्थित तरनतारन ढाबे पर कुछ देर रुक कर उन्होंने मैगी खाई और वहां मौजूद लोगों से बातचीत भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ईमानदार कोशिश से उखाड़ फेंकेंगे केंद्र सरकार : राहुल गांधी  

congress president rahul gandhi reached shimla with sister priyanka gandhi

माना जा रहा है कि राहुल गांधी छराबड़ा में प्रियंका के निर्माणाधीन आशियाने को भी देखेंगे।  सड़क मार्ग से शिमला आते समय राहुल गांधी सोलन में करीब 30 मिनट तक रुके। ब्रुरी में हाईवे पर ढाबे में उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बातचीत की।

राहुल कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में जीत का मंत्र भी दे गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि लोकसभा चुुनाव नजदीक हैं। सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर तैयारी में लगना होगा। सभी कार्यकर्ता ईमानदारी से मेहनत करते हैं तो मौजूदा केंद्र सरकार को उखाड़ फेंकने में देर नहीं लगेगी।

राहुल ने कार्यकर्ताओं से दिल्ली में उनके निवास पर आकर मिलने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि तीन राज्यों में कांग्रेस की जबरदस्त वापसी हुई है जो केंद्र में सरकार बनाने के लिए शुभ संकेत हैं।

कार्यकर्ताओं को अब एकजुटता दिखाते हुए आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहना होगा। इस दौरान प्रियंका वाड्रा ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चर्चा की। राहुल गांधी शाम छह बजे ब्रुरी से शिमला के लिए रवाना हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed