फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Congress prepares charge sheet against CM, ministers, MLAs and bureaucracy

Congress Charge Sheet: सीएम, मंत्रियों, विधायकों और अफसरशाही के खिलाफ हिमाचल कांग्रेस ने तैयार की चार्जशीट

Thu, 04 Aug 2022 10:34 AM IST
Krishan Singh सुरेंद्र जम्वाल, संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)
सुरेंद्र जम्वाल, संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 04 Aug 2022 10:34 AM IST
सार

 चार्जशीट कमेटी के अध्यक्ष राजेश धर्माणी की अध्यक्षता में तैयार की गई चार्जशीट को 15 अगस्त से पहले राज्यपाल को सौंपने की तैयारी है।  इससे पहले 7 अगस्त को शिमला में पार्टी की बैठक प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रभारी भूपेश बघेल के नेतृत्व में होगी, जिसमें चार्जशीट राज्यपाल को सौंपने पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
Congress prepares charge sheet against CM, ministers, MLAs and bureaucracy
चार्जशीट कमेटी अध्यक्ष राजेश धर्माणी - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायकों और अफसरशाही के खिलाफ चार्जशीट तैयार की है। चार्जशीट कमेटी के अध्यक्ष राजेश धर्माणी की अध्यक्षता में तैयार की गई चार्जशीट को 15 अगस्त से पहले राज्यपाल को सौंपने की तैयारी है। इससे पहले 7 अगस्त को शिमला में पार्टी की बैठक प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रभारी भूपेश बघेल के नेतृत्व में होगी, जिसमें चार्जशीट राज्यपाल को सौंपने पर चर्चा होगी। इस बैठक में सह प्रभारी सचिन पायलट भी मौजूद रहेंगे। चार्जशीट तैयार कर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला को सौंप दी गई है। इसमें प्रदेश सरकार के सिर्फ एक मंत्री पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा है। गौर हो कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हाल ही में बयान दिया था कि कांग्रेस चार्जशीट देने की गलती न करे, जिससे यह बात तो साफ है कि जब कांग्रेस चार्जशीट राज्यपाल को सौंपेगी तो प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल होगी। इसका असर आने वाले विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिलेगा। भाजपा भी इसके जवाब में कोई कार्रवाई जरूर करेगी।

विज्ञापन


तथ्यों के आधार पर आरोप : धर्माणी
चार्जशीट कमेटी अध्यक्ष राजेश धर्माणी ने कहा कि चार्जशीट में हर आरोप सुबूत और तथ्यों के आधार पर लगाए गए हैं। कुछ जानकारियां आरटीआई के माध्यम से तो कुछ विधानसभा में प्रश्न पूछकर जुटाई गई हैं। धर्माणी ने कहा कि चार्जशीट कमेटी ने जांच के दौरान पाया कि विभिन्न विभागों में सामग्री की खरीद में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुई हैं। विशेष रूप से जल शक्ति विभाग ने पानी की सप्लाई के लिए घटिया गुणवत्ता के पाइप इस्तेमाल किए हैं, जबकि कागजों में पैसा गुणवत्ता पूर्ण पाइप की खरीद के लिए खर्च किया बताया गया है। आरोप है कि इतने ज्यादा पाइप खरीदे गए कि जल शक्ति विभाग के पास इन्हें रखने के लिए जगह तक नहीं है। कई जगह सड़क  किनारे पाइप पड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed