फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   congress pradesh adhyaksh kuldeep rathore meets sonia gandhi in delhi

शिमला: राठौर ने सोनिया को बताया प्रदेश की राजनीति का हाल, प्रभारी राजीव शुक्ला से भी मिले

Wed, 08 Dec 2021 06:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 08 Dec 2021 06:00 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने बताया कि बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस का जन जागरण अभियान सफलता के साथ आगे बढ़ रहा है। लोगों का भारी जन समर्थन भी मिल रहा है।

विज्ञापन
congress pradesh adhyaksh kuldeep rathore meets sonia gandhi in delhi
सोनिया गांधी से भेंट करते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने बुधवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की ताजा राजनीति से अवगत करवाया। सोनिया गांधी ने राठौर की सराहना करते हुए उपचुनावों में शानदार जीत के लिए सभी नेताओं, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस भाजपा सरकार की नीतियों और निर्णयों के खिलाफ लोगों के बीच जाकर जन आंदोलन कर रही है।

विज्ञापन


बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस का जन जागरण अभियान सफलता के साथ आगे बढ़ रहा है। लोगों का भारी जन समर्थन भी मिल रहा है। प्रदेश में कांग्रेस बड़ी मजबूत स्थिति में है और आने वाले विधानसभा चुनावों में अपनी शानदार जीत का परचम लहराएगी। राठौर ने महासचिव केसी बेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, कोषाध्यक्ष पवन बंसल, जम्मू-कश्मीर की प्रभारी सांसद रजनी पाटिल सहित केंद्रीय आला कमान के कई अन्य नेताओं से शिष्टाचार भेंट की।
विज्ञापन


उन्होंने इस दौरान इन नेताओं से राजनीति पर चर्चा करते हुए बताया कि प्रदेश में हुए उप चुनावों के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। उप चुनावों में पार्टी की जीत का एक बहुत बड़ा संदेश देश भर में गया है। इससे कार्यकर्ताओं में नया जोश है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed