{"_id":"6190fe26ce2d8a681b4be16c","slug":"congress-pradesh-adhyaksh-himachal-kuldeep-rathore-statement-over-kangana-ranaut","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलदीप राठौर बोले- कंगना के बयान पर सीएम की चुप्पी निराशाजनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलदीप राठौर बोले- कंगना के बयान पर सीएम की चुप्पी निराशाजनक
Sun, 14 Nov 2021 05:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 14 Nov 2021 05:47 PM IST
सार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि कंगना का बयान देश की आजादी के लिए जान कुर्बान करने वाले वीर सपूतों का अपमान है। केंद्र और राज्य सरकार को भी अपना स्टैंड साफ करना होगा।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर
- फोटो : संवाद
विस्तार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि पद्मश्री कंगना रणौत के बयान पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा की चुप्पी निराशाजनक है। राठौर रविवार को पांवटा में प्रदेश स्तरीय जनजागरण अभियान पदयात्रा शुरू होने से पहले पत्रकारों से बात कर रहे थे। कहा कि कंगना मामले में भाजपा नेताओं की चुप्पी से साफ है कि वह अभिनेत्री के साथ हैं। अगर भाजपा नेता कंगना के साथ नहीं हैं तो उन्हें आगे आकर इस टिप्पणी का विरोध करना चाहिए।
विज्ञापन
कंगना का बयान देश की आजादी के लिए जान कुर्बान करने वाले वीर सपूतों का अपमान है। केंद्र और राज्य सरकार को भी अपना स्टैंड साफ करना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बेरोजगारी, महंगाई सहित अन्य समस्याओं को लेकर प्रदेश में 14 से 29 नवंबर तक जन जागरण अभियान पदयात्रा कर रही है। इसकी शुरूआत पांवटा साहिब से हो गई है।
विज्ञापन
कांग्रेस की जनजागरण अभियान पद यात्रा शुरू
कुलदीप राठौर के नेतृत्व में पांवटा से प्रदेश स्तरीय जनजागरण अभियान पदयात्रा शुरू की गई। पदयात्रा पांवटा की अमरकोट पंचायत के दड़ी साहिब गुरुद्वारा से शुरू होकर शिवपुर, फूलपुर, पुरुवाला, गोरखवाला और श्यामपुर से होती हुई मानपुर देवड़ा में संपन्न हुई। विधायक हर्षवर्धन चौहान, पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अजय बहादुर, ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, शमशेर अली, राजेंद्र शर्मा, सिमरत सिंह, अनिदर सिंह नॉटी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन