{"_id":"5e6ccb608ebc3ea4f0191cc2","slug":"congress-pradesh-adhyaksh-himachal-kuldeep-rathore-press-conference","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल जाकर कोरोना वायरस की रोकथाम व्यवस्था का जायजा लेगे कांग्रेस नेता : राठौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल जाकर कोरोना वायरस की रोकथाम व्यवस्था का जायजा लेगे कांग्रेस नेता : राठौर
Sat, 14 Mar 2020 05:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 14 Mar 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि कांग्रेस हिमाचल के हर प्रमुख अस्पताल में कोरोना वायरस की रोकथाम व्यवस्था का जायजा लेगी। वह सोमवार को खुद आईजीएमसी जाकर तैयारियों का निरीक्षण करेंगे। जिलों में नेताओं की ड्यूटियां लगाएंगे। आरोप लगाया कि जयराम सरकार वायरस से लड़ने का लोगों में विश्वास पैदा करने के बजाय डर पैदा कर रही है।
विज्ञापन
राठौर ने शनिवार को राजीव भवन शिमला में पत्रकार वार्ता में कहा कि कांग्रेस कोरोना पर राजनीति नहीं करेगी, मगर विपक्षी पार्टी होने पर सरकार पर दबाव बनाएगी। सरकार ने कोरोना के संदिग्ध मरीजों के लिए आईजीएमसी में ही एक ब्लॉक पूरा रखा है। अस्पतालों में पर्याप्त डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ नहीं है। जिला अस्पतालों की व्यवस्था लचर है। उन्होंने मास्क, सैनिटाइजर की कीमतों में बढ़ोतरी पर अफसोस जताया और नकली सेनीटाइजर बेचे जाने की आशंका पर कार्रवाई करने पर बल दिया।
विज्ञापन
कचरे में डाला सरकार का भेजा राज्यसभा का पैनल : राठौर
राठौर ने कहा कि जयराम सरकार और प्रदेश भाजपा संगठन की केंद्र में सुनवाई नहीं है। राज्यसभा के प्रत्याशी के लिए उनका भेजा पैनल कचरे में डाल दिया गया। इंदु गोस्वामी का नाम तय किया गया। महेंद्र पांडे और सतपाल सत्ती के साथ अच्छा नहीं हुआ।
विज्ञापन
हाईकमान ने आदेश किया तो ठियोग से ही लडूंगा चुनाव
एक सवाल के जवाब में राठौर ने कहा कि ढाई साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में हाईकमान ने आदेश दिया तो वह अपने हलके ठियोग से चुनाव लड़ेंगे। अभी प्राथमिकता संगठन को मजबूत करने की है। जिला और राज्य कमेटियों को हाईकमान जल्द मंजूरी देगा। ब्लॉक कमेटियां 10 अप्रैल और बूथ कमेटियां 30 अप्रैल तक बनेंगी।