फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Congress party Will Discuss Unemployement Allowance Issue with Virbhadra Singh.

सीएम के इंकार के बावजूद कांग्रेस ने फिर छोड़ा बेरोजगारी भत्ते का शिगूफा

Tue, 28 Feb 2017 03:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 28 Feb 2017 03:47 PM IST
विज्ञापन
Congress party Will Discuss Unemployement Allowance Issue with Virbhadra Singh.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के सीधे-सीधे इंकार के बावजूद कांग्रेस पार्टी ने फिर बेरोजगारी भत्ते का शिगूफा छोड़ दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की राज्य कार्यकारिणी ने प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को भत्ता देने पर आम सहमति बना ली है।

विज्ञापन


इसके लिए कांग्रेस ने आठ सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया है। मजे की बात यह है कि सीएम वीरभद्र सिंह पहले ही कह चुके हैं कि बेरोजगारी भत्ता देना व्यावहारिक नहीं है और इसके एवज में सरकार कौशल विकास भत्ता दे रही है।
विज्ञापन


इसके बावजूद चुनावी साल में कांग्रेस पार्टी बेरोजगारी भत्ते पर फिर दांव खेलना चाह रही है और इसे दिलाए जाने के पक्ष में उतर आई है। सोमवार को राजीव भवन शिमला में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में बेरोजगारी भत्ता देने पर आम सहमति बनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुक्‍खू ने बनाई कमेटी, सीएम से करेंगे बात

Congress party Will Discuss Unemployement Allowance Issue with Virbhadra Singh.

इसके लिए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता वाली आठ सदस्यीय कमेटी का गठन कर लिया गया है। कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र के इस वायदे यानी बेरोजगारी भत्ते को लागू करवाने के लिए मंगलवार को ये कमेटी मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिलेगी।

 कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भत्ते को देने का स्वरूप क्या हो, इस पर चर्चा कर समाधान निकाला जाएगा। कांग्रेस की एक्सटेंडिंग प्रदेश कार्यकारिणी की इस बैठक में सीएम वीरभद्र सिंह की गैर मौजूदगी में ही बेरोजगारी भत्ते को दिलाने को इस कमेटी का गठन किया गया।

इस भत्ते पर सियासी बवाल के बाद सोमवार को पार्टी मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में भी यही मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा। इसमें कांग्रेस के कई पदाधिकारियों ने मेनिफेस्टो की घोषणा को लागू करने की मांग उठाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed