फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress not accepted the resignation of secretary kusum verma and pradeep verma

पार्टी में ही बने रहेंगे इस्तीफे देने वाले दोनों पीसीसी सचिव

Wed, 28 Sep 2016 08:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 28 Sep 2016 08:03 PM IST
विज्ञापन
congress not accepted the resignation of secretary kusum verma and pradeep verma

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दो सचिवों कुसुम वर्मा और प्रदीप वर्मा के इस्तीफे प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रद्द कर दिए हैं। ये इस्तीफे दोनों पीसीसी सचिवों ने शनिवार को दिए थे। उन्होंने उस दिन खुद को सीएम वीरभद्र सिंह के बयान से आहत बताया था। दूसरे दिन सीएम वीरभद्र सिंह ने भी कहा था कि उन्होंने किसी से इस्तीफे देने को नहीं कहा था। वे तो प्रदेश कांग्र्रेस कमेटी की काम करने की प्रणाली में सुधार की ओर इशारा कर रहे थे।

विज्ञापन


शिमला ग्रामीण से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिवों कुसुम वर्मा और प्रदीप वर्मा के इस्तीफों को रद्द कर दिया गया है। यह जानकारी देते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि सीएम वीरभद्र सिंह से चर्चा के बाद पाटी सचिवों की ओर से दिए गए इस्तीफों को रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि वे उनके क्षेत्र से हैं और उन्हें अच्छी तरह से जानते हैं। बातें अब स्पष्ट हो गई हैं। सुक्खू बोले कि सीएम ने इस बीच कहा कि उनके लिए सभी परिवार की तरह हैं। जब भी कोई भावना आती है तो वे प्रकट कर देते हैं। सभी कार्यकर्ताओं के लिए उनका आशीर्वाद रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युकां के पत्र बम पर सुक्खू का ‘नो कमेंट’
प्रदेश युवा कांग्रेस की ओर से जारी पत्र बम पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कुछ भी कहने से इंकार किया। मंगलवार को प्रदेश युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कुछ नेताओं ने ये बयान जारी किया था कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी में चुनाव से ही पदाधिकारियों का चयन होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed