{"_id":"5b85765b42c792466a506445","slug":"congress-mp-sanjay-singh-statement-at-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"राफेल घोटाले में दांव पर लगाया देशहित : संजय सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राफेल घोटाले में दांव पर लगाया देशहित : संजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 28 Aug 2018 09:50 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद संजय सिंह ने कहा है कि राफेल घोटाला देशहित को दांव पर लगाकर सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने के गड़बड़झाले का बड़ा उदाहरण है। मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रेस वार्ता करते हुए सांसद संजय सिंह ने कहा कि स्वतंत्र भारत के सबसे बड़े रक्षा सौदे में भारत के साथ
विज्ञापन
विश्वासघात करने की कला मोदी सरकार का मंत्र बन गई है। झूठ पकड़े जाने के बाद मोदी सरकार पूरे मामले पर पर्दा डालने की नाकाम साजिश करने में जुटी है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में भारत सरकार की कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को दरकिनार किया गया।
विज्ञापन