फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   congress mla vikramaditya singh statement during election campaign in anni kullu himachal pradesh

कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य बोले- किशोरी विस में मकड़झंडू की तरह देखते हैं लोगों का चेहरा

Sun, 17 Oct 2021 09:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, आनी (कुल्लू)/रामशहर (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, आनी (कुल्लू)/रामशहर (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 17 Oct 2021 09:15 PM IST
सार

विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आनी के विधायक किशोरी लाल विधानसभा में मकड़झंडू की तरह लोगों का चेहरा देखते रहते हैं।

विज्ञापन
congress mla vikramaditya singh statement during election campaign in anni kullu himachal pradesh
कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मंडी लोकसभा उपचुनाव के लिए शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने निरमंड के सरगा, खरगा, जगातखाना, निशानी, अरसू, जाओं और बागासराहन में रैलियां कीं। कहा कि वीरभद्र सिंह मकड़झंडू शब्द का प्रयोग करते थे। आनी के विधायक किशोरी लाल विधानसभा में मकड़झंडू की तरह लोगों का चेहरा देखते रहते हैं। क्षेत्र के लोगों की आवाज विधानसभा में बुलंद नहीं करते। मंडी लोकसभा उपचुनाव में भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है।

विज्ञापन


भाजपा सिर्फ सेना के नाम पर मैदान में उतरी है। कांग्रेस के पास महंगाई, बेरोजगारी जैसे कई मुद्दे हैं। कहा कि उत्तर भारत की दुर्गम महादेव श्रीखंड यात्रा को बंद किया गया। करोना काल के चलते यात्रा पर रोक लगाई गई, मगर प्रदेश में मेले, पर्व और राजनीतिक दलों की रैलियों का आयोजन बड़े स्तर पर किया जा रहा है।
विज्ञापन


श्रीखंड महादेव यात्रा को बंद कर क्षेत्र लोगों के रोजगार के साथ खिलवाड़ किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष कुल्लू बुद्धि सिंह ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्ष कुल्लू पंकज परमार, पूर्व एपीएमसी चेयरमैन कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति यूपेंद्र कांत मिश्रा, आनी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रकेश शर्मा, आनी बीडीसी चेयरमैन वीरेंद्र कंवर, पूर्व प्रत्याशी परस राम, आनी महिला कांग्रेस अध्यक्षा सीमा वर्मा, सहित महिला कांग्रेस एएनएसयूआई  यूथ कांग्रेस,सेवादल के कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री जमीन पर नहीं हवा में करते हैं कार्य: मुकेश 
नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने बायला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जमीन पर नहीं हवा में कार्य करते हैं। इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। विपक्ष नेता मुकेश अग्निहोत्री अर्की विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव में चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस प्रत्याशी संजय अवस्थी के साथ बायला क्षेत्र में पहुंचे। मुकेश ने जनता से वोट मांगे। उनके साथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष बावा हरदीप सिंह, दून के पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी तथा अन्य कांग्रेस मौजूद रहे।


कार्यक्रम में विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने बायला की जनता से कहा कि भाजपा सरकार विकास करवाने में पिछड़ चुकी है। इस का असर अब इस चुनाव में दिखाई पड़ेगा। भाजपा अपने वायदे पूरे करने में असमर्थ रही है। चाहे तहसील भवन की बात हो या फिर स्वास्थ्य सुविधाओं की बात हो। कांग्रेस सरकार के समय काफी कायों की घोषणाएं हुई थीं, मगर भाजपा उन कार्यों को पूर्ण करने में विफल रही है। इसका बदला जनता स्वयं इस चुनाव में लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed