{"_id":"657befce1364c983110e6ef5","slug":"congress-mla-sudhir-sharma-post-on-social-media-goes-viral-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"MLA Sudhir Sharma: धर्मशाला से विधायक सुधीर की पोस्ट ने गरमाई कांग्रेस की सियासत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MLA Sudhir Sharma: धर्मशाला से विधायक सुधीर की पोस्ट ने गरमाई कांग्रेस की सियासत
Fri, 15 Dec 2023 11:49 AM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 15 Dec 2023 11:49 AM IST
सार
सुधीर शर्मा की इस पोस्ट के कई मायने निकाले जा रहे हैं। 11 दिसंबर 2022 को मुख्यमंत्री सुक्खू समेत 8 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली थी। उस समय भी सुधीर शर्मा को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले धर्मशाला से कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा की सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट से कांग्रेस की राजनीति फिर गरमा गई है। मंत्रिमंडल विस्तार में जगह नहीं मिलने से निराश सुधीर शर्मा ने वीरवार रात को फेसबुक पर पोस्ट डालकर लिखा कि युद्धं निरन्तरं भवति, दैवेन सह, कालेन सह, अस्माभिः सह।
विज्ञापन
इसका अर्थ है युद्ध हमेशा चला रहता है भाग्य के साथ, काल के साथ और अपनों के साथ। सुधीर शर्मा की इस पोस्ट के कई मायने निकाले जा रहे हैं। 11 दिसंबर 2022 को मुख्यमंत्री सुक्खू समेत 8 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली थी। उस समय भी सुधीर शर्मा को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली। इसके बाद मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान उन्हें मंत्री पद मिलने के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन मंत्री पद नहीं मिला।
विज्ञापन