Shimla: कांग्रेस विधायक बोले-स्वामी भक्ति के लिए तथ्यहीन बयान दे रहे राजेंद्र और आशीष
प्रेस बयान में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पुरानी भाजपा के नेताओं को इन नई भाजपा के नेताओं से सबसे बड़ा खतरा पैदा हो गया है। पुराने भाजपाइयाें में असंतोष की ज्वाला धधक रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस विधायक सुरेश कुमार, रणजीत सिंह राणा और कांगड़ा सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि भाजपा में शामिल होने के बाद राजेंद्र राणा और आशीष शर्मा स्वामी भक्ति दिखाने के लिए तथ्यहीन बयानबाजी कर रहे हैं। प्रेस बयान में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पुरानी भाजपा के नेताओं को इन नई भाजपा के नेताओं से सबसे बड़ा खतरा पैदा हो गया है। पुराने भाजपाइयाें में असंतोष की ज्वाला धधक रही है। तीनों नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में सरकार पूरी तरह से स्थिर है और अपना पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा नेता पहले भी सरकार बनाने की तारीख देते आए हैं, लेकिन जनता ने उनके ऑपरेशन लोट्स को खारिज करते हुए कांग्रेस विधायकों की संख्या को फिर से 40 पर पहुंचा दिया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा में सलाहकारों की एक नई-नई फौज तैयार हुई है जो प्रदेश के हितों के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नए सलाहकार अपनी पार्टी को ले डूबेंगे। उन्होंने कहा कि हमीरपुर से एक भाजपा विधायक अवैध खनन के सबसे बड़े माफिया हैं। पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश के हितों की नीलामी की गई। डबल इंजन सरकार ने प्रदेश की संपदा को लुटा दिया।