फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress leaders went to delhi, hearing on cm case

कांग्रेस में सियासत गरम, दिल्ली में डटे दिग्गज

Sat, 16 Aug 2014 08:29 PM IST
Updated Sat, 16 Aug 2014 08:29 PM IST
विज्ञापन
congress leaders went to delhi, hearing on cm case

हिमाचल में कांग्रेस की सियासत फिर गरम हो गई है। प्रदेश कांग्रेस की राजनीति में यह गरमाहट मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के लिए अहम 20 तारीख से पहले आई है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनके विश्वासपात्र मंत्रियों में उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री और वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी दिल्ली में हैं।

विज्ञापन


तीसरे भरोसेमंद मंत्री शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा का भी शनिवार देर शाम तक दिल्ली जाने का कार्यक्रम था। विश्वस्त सूत्रों की मानें तो शनिवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कई विधि विशेषज्ञों से मंत्रणा की।
विज्ञापन


यह विचार-मंत्रणा जंतर-मंतर में होती रही। यह 20 अगस्त को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई को लगे केस के संबंध में की।

20 को होगी सीबीआई रिपोर्ट पर सुनवाई

congress leaders went to delhi, hearing on cm case

सीबीआई की रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ लगे आरोपों पर यह सुनवाई 20 तारीख को है। इसी बीच उन्होंने दिल्ली में कुछ महत्वपूर्ण लोगों से भी भेंट की। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से तटस्थ रहने वाले नेता भी दिल्ली में जुट रहे हैं।

हालांकि, दिल्ली में डटे परिवहन मंत्री जीएस बाली का कहना है कि वे अपने काम से वहां हैं। रविवार को वापस लौट आएंगे। शनिवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू का भी दिल्ली जाने का कार्यक्रम था, मगर इसे आगे टाल दिया गया है। वे एक-दो दिन में दिल्ली जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed