फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Congress leaders protest in support of Rahul gandhi amid rain

Shimla News: बारिश के बीच कांग्रेस नेताओं ने राहुल के समर्थन में की नारेबाजी, तानाशाही का लगाया आरोप

Fri, 07 Jul 2023 06:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 07 Jul 2023 06:00 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन के बाहर प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी और देश की जनता राहुल गांधी के साथ खड़ी है। 

विज्ञापन
Congress leaders protest in support of Rahul gandhi amid rain
कांग्रेस ने किया प्रदर्शन। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने शुक्रवार दोपहर को भारी बारिश के बीच राहुल गांधी के समर्थन में नारेबाजी की। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन के बाहर प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी और देश की जनता राहुल गांधी के साथ खड़ी है। पार्टी के प्रदेश महासचिव यशवंत सिंह छाजटा और अमित पाल सिंह ने कहा कि पार्टी का कोई भी नेता या कार्यकर्ता भाजपा की राजनीतिक साजिश से नहीं डरता है। कांग्रेस इस मुद्दे पर राजनीतिक और कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा ने राजनीतिक साजिश रचकर राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करवा दी है। इस अवसर पर पार्टी प्रवक्ता देवेंद्र बुशेहरी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, अमित नंदा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शहरी जितेंद्र चौधरी, विनोद जिंटा, जीएस तोमर, हेमराज शर्मा, एसके सहगल, वीर सिंह वीरू, विनोद भाटिया, बनीता वर्मा, उषा दीवानटा, डॉ दिनेश शर्मा, मधु सिंह, प्रकाश, विजय ठाकुर, एनएसयूआई के महासचिव यासीन भट्ट, एनएसयूआई शिमला शहरी के प्रभारी नितिन देष्टा, प्रवीण मिन्हास, योगेश यादव, मन्नत मेहता, बुनित कश्यप, समीक्षा ठाकुर, निखिल, प्रियांशू, सुजल, आयर्न, हिमांक मौजूद रहे।
विज्ञापन


राहुल के खिलाफ कोई भी षडयंत्र नहीं होगा सफल : प्रतिभा
 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने मानहानि के एक मामले में राहुल गांधी की याचिका खारिज होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि न्याय की लड़ाई हर स्तर पर लड़ी जाएगी। कांग्रेस एकजुटता के साथ राहुल गांधी के साथ खड़ी है। राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा का कोई भी षडयंत्र सफल होने वाला नहीं है। प्रतिभा सिंह ने राहुल गांधी की मानहानि की याचिका खारिज होने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार की तानाशाही आज देश की राजनीति में अस्थिरता पैदा कर रही है। राहुल गांधी को एक राजनीतिक षडयंत्र के तहत लोकसभा की सदस्यता से बाहर किया गया। देश में आज जिस प्रकार से सांविधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है, वह बहुत ही चिंता की बात हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के संघर्ष की लड़ाई में देश-प्रदेश की कांग्रेस उनके साथ खड़ी हैं। उन्होंने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed