फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Congress leaders of Shimla, Solan, Sirmaur entrusted with the responsibility of getting lead in Lok Sabha elec

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव में शिमला, सोलन, सिरमौर के कांग्रेस नेताओं को सौंपा लीड दिलाने का जिम्मा

Sun, 21 Apr 2024 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 21 Apr 2024 05:00 AM IST
सार

शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में शिमला संसदीय सीट की बैठक लेते हुए मुख्यमंत्री ने मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ चुनावी रणनीति बनाई।

विज्ञापन
Congress leaders of Shimla, Solan, Sirmaur entrusted with the responsibility of getting lead in Lok Sabha elec
कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में शिमला संसदीय सीट की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला संसदीय सीट जीतने के लिए पार्टी नेताओं में जोश भरा। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में शिमला संसदीय सीट की बैठक लेते हुए मुख्यमंत्री ने मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ चुनावी रणनीति बनाई। शिमला, सोलन और सिरमौर के नेताओं को अपने-अपने क्षेत्रों से लीड दिलाने की जिम्मेवारी देते हुए सभी को एकजुटता का पाठ भी पढ़ाया। सीएम ने कहा कि मंडी और शिमला संसदीय क्षेत्र में इस बार पार्टी ने दो नए अनुभवी व ऊर्जावान नेताओं को चुनाव मैदान में उतारा है। जल्द ही शेष दो संसदीय क्षेत्रों के लिए भी पार्टी अपने चेहरों का एलान कर देगी। लोकतंत्र को धनबल से लूटने नहीं देंगे। कांग्रेस के पास जनबल है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाना उनका प्रमुख लक्ष्य है और इसे वह हासिल करेंगे। विकट आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद उनकी सरकार ने कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन बहाल कर अपनी पहली गारंटी पूरी की। इसके बाद महिलाओं को 1500 रुपये की प्यारी बहना सम्मान निधि भी जारी कर दी गई है। कहा कि सभी पार्टी नेता और पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ पूरे तालमेल से चुनाव मैदान में डट जाएं और प्रदेश सरकार की 15 महीने की उपलब्धियों व जनहित के कार्यों पर वोट मांगे। इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चौहान, डॉ. धनीराम शांडिल, कुलदीप सिंह राठौर, विक्रमादित्य सिंह, विनय कुमार, संजय अवस्थी, निगम भंडारी, जैनब चंदेल, अतुल शर्मा के अतिरिक्त जिला व ब्लॉक अध्यक्षों ने भी बैठक को संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाकाम सांसद साबित हुए सुरेश कश्यप : सुल्तानपुरी
शिमला संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि वह मुद्दों के आधार पर चुनाव लड़ेंगे। पांच साल में भाजपा सांसद सुरेश कश्यप कहीं नजर नहीं आए। प्रदेश में जब आपदा आई, तब भी सुरेश कश्यप नहीं दिखे। कश्यप नाकाम सांसद साबित हुए हैं। सुल्तानपुरी ने कहा कि 15 माह के कार्यकाल में मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में 95 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे किए है। मेरा परिवार शिमला संसदीय क्षेत्र का ऋणी है, एक लंबे समय तक उनके पिता दिवंगत कृष्ण दत्त सुल्तानपुरी ने इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। कांग्रेस पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन

तीन मुख्यमंत्री देने वाली सीट पर फिर दर्ज करेंगे जीत : रोहित
शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि इस संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस बहुत मजबूत स्थिति में है। शिमला संसदीय क्षेत्र से तीन मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार, ठाकुर रामलाल और वीरभद्र सिंह रहे हैं। पिछली बार भले ही हम पिछड़ गए थे पर इस बार ऐसा नही होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस सीट को भारी बहुमत से जीतेगी।

भाजपा के दुष्प्रचार का मुंह तोड़ जवाब दें कार्यकर्ता : प्रतिभा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने सभी पदाधिकारियों से एकजुट होकर कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि शिमला संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस बहुत ही मजबूत स्थिति में है और इसी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरना है। उन्होंने सभी नेताओं व पदाधिकारियों से भाजपा के किसी भी दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देने का आह्वान करते हुए दावा किया कि प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों के साथ छह विधानसभा उपचुनावों में पार्टी जीत हासिल करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed