फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress leader naresh chauhan targets cm jairam thakur govt

अफसरशाही पर गिरी जयराम सरकार की विफलता की गाज: चौहान

Tue, 15 May 2018 09:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Tue, 15 May 2018 09:15 AM IST
विज्ञापन
congress leader naresh chauhan targets cm jairam thakur govt

हिमाचल कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के चेयरमैन नरेश चौहान ने जयराम सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार चार महीने के कार्यकाल में ही विफल रही है। इससे साबित हो रहा है कि सीएम जयराम ठाकुर सौ दिन के लिए तय एजेंडा तक पूरा नहीं कर पाए। चूंकि उन्हें अफसरों से काम लेना ही नहीं आया।

विज्ञापन


हताश व निराश सीएम व सरकार ने आखिरकार अपनी विफलता का ठीकरा अफसरशाही पर ही फोड़ दिया। बीते दिनों इतने बड़े स्तर पर टॉप अफसरशाही में फेरबदल हुआ, जितना सोचा भी नहीं जा सकता। सीएम को अपनी प्रधान सचिव मनीषा नंदा तक को बदलना पड़ गया।
विज्ञापन


साफ है कि सरकार के भीतर सब ठीक नहीं चल रहा। सरकार के इस कदम ने कांग्रेस के आरोप भी पुख्ता कर दिए। चौहान ने कहा कि सीएम व मंत्री जश्न में डूबे रहे और कानून व्यवस्था का दिवाला निकल गया। बदला और बदली की नीति ही हावी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेप, यौन उत्पीड़न और  छेड़छाड़ के साथ ही हत्या की घटनाओं ने सरकार की लचर कार्यप्रणाली की पोल पूरी तरह खोल डाली है। सीएम जयराम ठाकुर को पीएम नरेंद्र मोदी को हिमाचल से किए वादे भी याद कराने चाहिए, साथ ही विशेष आर्थिक पैकेज भी लाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed