फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress leader mukesh agnihotri targets jairam government

नेता विपक्ष मुकेश बोले- साख बचाने को अफसरशाही पर फोड़ा ठीकरा

Mon, 14 May 2018 12:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना Updated Mon, 14 May 2018 12:53 PM IST
विज्ञापन
congress leader mukesh agnihotri targets jairam government

नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जयराम सरकार ने नाकामियों का ठीकरा अफसरशाही पर फोड़ने का प्रयास किया है। बड़े स्तर पर उच्च अधिकारियों के तबादलों पर मुकेश ने कहा कि पहली दफा अफसरशाही में भी सरकार के प्रति अविश्वास का माहौल दिख रहा है। प्रेस बयान में मुकेश ने कहा कि चार माह में सरकार की आम जनमानस में छवि खराब हुई है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपनी पहली बनाई टीम को पलट दिया है। ऐसे में नई टीम में आए अधिकारी भी खुशफहमी में न रहें। क्योंकि इस सरकार में कुछ भी स्थायी नहीं है। यह तबादले साफ संकेत हैं कि सरकार ठीक नहीं चल रही। मुकेश ने कहा कि पहले ही दिन से जयराम तबादले वाले सीएम के रूप में प्रचारित हो रहे हैं।
विज्ञापन


सचिवालय में ही सैकड़ों फेरबदल हो चुके हैं। अपनी खामियों पर पर्दा डालने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को ताश के पत्तों की तरह फेंटने का नाकाम प्रयास हो रहा है। अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा सरकार दिशा और दशा में भटक गई है। प्रदेश में सड़क और परिवहन व्यवस्था पर खासा ध्यान देने  की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिमला और सिरमौर के हादसों ने गमगीन किया है। हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे और सरकार को जश्न से बाहर आने का समय नहीं है। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार में सत्ता के कई केंद्र स्थापित हो गए हैं। ऐसे में सरकार अपनों से उलझकर रह गई है। सत्ता के पावर सेंटर अपने-अपने हिसाब से बदलाव को अंजाम दे रहे हैं।

सीएम कार्यालय ही कमजोर- अग्निहोत्री ने कहा कि पहली बार प्रदेश में ऐसा देखने को मिल रहा है कि मुख्यमंत्री कार्यालय ही कमजोर केंद्र के रूप में उभर रहा है। इससे कामकाज संभल नहीं रहा है। सीएम कार्यालय के ठीक से काम न करने की चिंता भी जयराम के चेहरे पर झलक रही है। इसलिए तबादलों से सीएम के मजबूत होने के संदेश दिया जा रहा है। 

घायल की मौत पर जताया शोक- अग्निहोत्री ने कसौली गोलीकांड में घायल पीडब्ल्यूडी कर्मचारी की मौत पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन की नाकामी से दो कर्मचारियों की मौत हुई है। यह घटना प्रदेश सरकार पर दाग है। इसकी न्यायिक जांच होनी चाहिए थी लेकिन सरकार ने घटना पर पर्दा डालने के लिए प्रशासनिक जांच करने का निर्णय लिया जो गलत है।

यूपीए सरकार में था व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार: जयराम

congress leader mukesh agnihotri targets jairam government

पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम और उनके परिवार के खिलाफ  ब्लैक मनी एक्ट के तहत चार चार्जशीट दाखिल होने के मामले पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पूर्व यूपीए सरकार में व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार था। चिदंबरम परिवार के खिलाफ अवैध संपत्ति और बैंक खाते रखने के लिए चार्जशीट दाखिल हुई है।

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से सवाल किया कि उन्होंने अभी तक विदेश में अवैध संपत्ति के मामले में पी चिदंबरम के खिलाफ  कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने कहा कि आयकर विभाग के अनुमान के मुताबिक पी चिदंबरम की विदेश में तीन अरब डॉलर की संपत्ति है।

इससे यह भी पता चलता है कि आखिर किन कारणों से सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कालाधन के खिलाफ  एसआईटी गठन से हाथ खींच लिए थे।

पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने सबसे पहला निर्णय काला धन के खिलाफ  लड़ने के लिए एसआईटी के गठन का लिया। उन्होंने कहा कि अपने चार वर्ष के कार्यकाल में भाजपा ने केंद्र में ईमानदार व भ्रष्टाचार मुक्त सरकार की मिसाल कायम की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed