फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Congress leader Deepa Das Munshi press conference in solan

दीपा दास बोलीं- चुनाव तक कांग्रेस संगठन में नहीं होगा बदलाव

Wed, 16 Feb 2022 09:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 16 Feb 2022 09:23 PM IST
सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री दीपा दास मुंशी ने कहा कि प्रदेश में सक्रिय सदस्यता अभियान चल रहा है। यह अभियान लोगों से जुड़ने के लिए है। उन्होंने कहा कि जहां हम कमजोर हैं वहां और मजबूत होना है।

विज्ञापन
Congress leader Deepa Das Munshi press conference in solan
पूर्व केंद्रीय मंत्री दीपा दास मुंशी - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल कांग्रेस की पीठासीन अधिकारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री दीपा दास मुंशी ने कहा कि पार्टी में आया राम गया राम नहीं बल्कि ब्रांड की कदर होती है। हर जगह ब्रांड ही बिकता है। कांग्रेस में भाजपा की तरह आरएसएस के जरिये एंट्री नहीं होती है। भाजपा धर्म के नाम पर देश को तोड़ने का प्रयास कर रही है, लेकिन कांग्रेस में ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।

विज्ञापन


कांग्रेस देश को भाईचारे के साथ जोड़ती है और विकास को आगे ले जाती है। प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री दीपा दास मुंशी ने कहा कि प्रदेश में सक्रिय सदस्यता अभियान चल रहा है। यह अभियान लोगों से जुड़ने के लिए है। उन्होंने कहा कि जहां हम कमजोर हैं वहां और मजबूत होना है। प्रदेश में नवंबर माह में विधानसभा चुनाव होना है और 31 मार्च तक सदस्यता अभियान चलना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा चाहती है कि देश कांग्रेस मुक्त हो जाए, लेकिन भाजपा का यह सपना पूरा नहीं होने वाला है। कांग्रेस ने मेंबरशिप के लिए पहली बार एप बनाया है। उन्होंने कहा कि लोग बूथ लेवल पर कांग्रेस से जुड़े हैं। बूथ स्तर पर कम से कम 10 और अधिक से अधिक 30 लोग पार्टी से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का दरवाजा हरेक के लिए हमेशा खुला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed