{"_id":"5fb28fc08ebc3e9be04ebef9","slug":"congress-leader-arrested-for-misbehaving-with-sho-of-woman-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला थाने की एसएचओ से दुर्व्यवहार के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला थाने की एसएचओ से दुर्व्यवहार के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार
Mon, 16 Nov 2020 08:12 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 16 Nov 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस जिला महासचिव को गिरफ्तार
- फोटो : सोशल मीडिया
हिमाचल के कुल्लू में पुलिस ने महिला थाना एसएचओ से दुर्व्यवहार के आरोप में वकील एवं कांग्रेस जिला महासचिव को गिरफ्तार किया है। वकील पर अखाड़ा बाजार में लगाए नाके के दौरान एसएचओ से दुर्व्यवहार करने का आरोप है। वाहन के कागज दिखाने की बजाय दो घंटे पुलिस से उलझने पर पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार रविवार रात अखाड़ा बाजार में नाके पर एसएचओ महिला थाना मौजूद थीं। इस दौरान मनाली की तरफ से आ रहे एक वाहन एचपी 34सी-0145 को रोककर कागजात दिखाने के लिए कहा। लेकिन चालक ने एसएचओ से बदतमीजी की। पुलिस ने घटना का वीडियो भी बनाया है। लेकिन आरोपी ने पुलिस को वीडियो बनाने से रोका। दो घंटे तक आरोपी शराब के नशे में महिला पुलिस अधिकारी से दुर्व्यवहार करता रहा और गाड़ी के कागज भी पुलिस को पेश नहीं किए।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने चुनेश्वर ठाकुर को गिरफ्तार किया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 353, 354(ए), 186, 189, 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है। कहा कि आरोपी के खिलाफ कुछ महीने पहले भी एक मामला आईपीसी की धारा 186 के तहत किया गया था, जो आगामी कार्रवाई के लिए न्यायालय भेजा गया है। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन