{"_id":"60c23ca95f0cda71e75ed906","slug":"congress-is-helping-people-at-every-level-across-the-country-sanjay-dutt","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय दत्त से बोले कांग्रेस पदाधिकारी, हमें चुनाव में नड्डा, अनुराग और धूमल से है चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजय दत्त से बोले कांग्रेस पदाधिकारी, हमें चुनाव में नड्डा, अनुराग और धूमल से है चुनौती
Thu, 10 Jun 2021 10:35 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 10 Jun 2021 10:35 PM IST
सार
हिमाचल कांग्रेस सह प्रभारी से पदाधिकारियों ने यह भी कहा है कि पार्टी में अब प्रयोग करने का समय नहीं है और नेताओं को चुनाव से पहले फील्ड में उतारने की जरूरत है।
विज्ञापन
संजय दत्त से मिले सुधीर शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और पार्टी के हिमाचल प्रदेश सह प्रभारी संजय दत्त से पार्टी पदाधिकारियों में साफ कह दिया है कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में चुनौती भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से है। वर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से कांग्रेस को कोई चुनौती किसी भी स्तर पर नहीं है।
विज्ञापन
सह प्रभारी से पदाधिकारियों ने यह भी कहा है कि पार्टी में अब प्रयोग करने का समय नहीं है और नेताओं को चुनाव से पहले फील्ड में उतारने की जरूरत है। पार्टी सूत्रों से मालूम हुआ है कि गुरुवार को पार्टी के सह प्रभारी से वन टू वन मुलाकात में अधिकांश पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा के तीन नेताओं नड्डा, अनुराग और धूमल की चुनौती का सामना करना है। भाजपा सरकार से प्रदेश की जनता खासी नाराज है। इसके बाद भी अगर पार्टी एकजुट होकर मैदान में नहीं उतरी तो कमजोर जयराम सरकार रिपीट कर जाएगी। जबकि वर्तमान में कांग्रेस मजबूती के साथ आगे बढ़कर सत्ता पर काबिज हो सकती है।
विज्ञापन
सह प्रभारी को यह सुझाव भी दिया है कि अधिक संख्या में कांग्रेस के विधायक जीतकर आते हैं तो हाईकमान तय करेगा कि किसे क्या बनाया जाए। इसके अलावा यह सुझाव भी दिया है कि पार्टी में अब कोई नया प्रयोग करना का समय भी नहीं रह गया है। उप चुनाव और विधानसभा चुनाव में नेताओं को झोंकने की ज्यादा जरूरत है। बताते हैं कि इन सुझावों को सह प्रभारी ने नोट भी कर लिया है और हाईकमान के समक्ष रखने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन