{"_id":"63668c6b1a99db7426369e01","slug":"congress-hamirpur-district-president-rajendra-jar-relieved-a-week-before-voting","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: मतदान से हफ्ता पहले कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र जार पदमुक्त, पठानिया को दी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: मतदान से हफ्ता पहले कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र जार पदमुक्त, पठानिया को दी जिम्मेदारी
Sat, 05 Nov 2022 09:48 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 05 Nov 2022 09:48 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने जिला अध्यक्ष राजेंद्र जार की जगह पूर्व विधायक एवं युकां के प्रदेश अध्यक्ष रहे कुलदीप पठानिया को जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।
विज्ञापन
कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र जार
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से महज एक सप्ताह पूर्व पार्टी हाईकमान ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र जार को पदमुक्त कर दिया है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने जिला अध्यक्ष राजेंद्र जार की जगह पूर्व विधायक एवं युकां के प्रदेश अध्यक्ष रहे कुलदीप पठानिया को जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। अब जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी समय में संगठन को दुरुस्त रखने का जिम्मा कुलदीप पठानिया के कंधों पर आ गया है। हमीरपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को अगस्त में हाईकमान की ओर से भंग कर दिया गया था। इस कमेटी को भी हाल ही में बहाल किया गया है।
विज्ञापन
हमीरपुर सीट से कांग्रेस की टिकट पर डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन, डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा के नामांकन और चुनाव प्रचार में अभी तक जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र जार शामिल नहीं हुए। जार को पद से मुक्त करना यह भी एक वजह मानी जा रही है। वहीं, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र जार ने शनिवार को हमीरपुर में पत्रकार वार्ता कर यह सफाई दी है कि उन्होंने 28 अक्तूबर को ही प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को अपना इस्तीफा भेज दिया था। इसे मेरे आग्रह पर स्वीकार कर लिया गया है।
विज्ञापन
अपने इस त्याग पत्र का ब्योरा देते हुए उन्होंने बताया कि यह निर्णय उन्होंने उनके सामने आने वाली कुछ निजी समस्याओं को लेकर लिया है। इन समस्याओं के चलते पार्टी गतिविधियों के सुचारु रूप से संचालन के लिए पर्याप्त समय देने में उन्हें कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। जार ने कहा कि हमीरपुर विधानसभा सीट से उनके दामाद आशीष शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में सामने आने वाले झूठे व बेबुनियाद आरोपों-प्रत्यारोपों पर विराम लगाना भी इस्तीफे का कारण रहा है। राजेंद्र जार ने कहा कि अपने 50 वर्षों के राजनीतिक कार्यकाल में वे हर अच्छे-बुरे समय में कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे हैं।
विज्ञापन