फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Congress Give another responsibilty to MLA Asha Kumari.

कांग्रेस हाईकमान ने आशा कुमारी को दी एक और जिम्मेवारी

Tue, 28 Jun 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 28 Jun 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Congress Give another responsibilty to MLA Asha Kumari.
आशा कुमारी - फोटो : अमर उजाला

कांग्र्रेस आलाकमान ने डलहौजी की विधायक आशा कुमारी को एक और जिम्मेवारी दी है। आशा कुमारी को इंदिरा गांधी जन्मशती आयोजन कार्यान्वयन समिति का सदस्य बनाया गया है। इंदिरा गांधी का जन्मदिवस 19 नवंबर को है।

विज्ञापन


इस साल को कांग्रेस उनके जन्मशती वर्ष के रूप में मना रही है। इसी अवसर पर ये सभी आयोजन होंगे। रविवार को ही आशा कुमारी को पंजाब का कांग्रेस प्रभारी बनाया गया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंदिरा गांधी के जन्मशती समारोह के लिए दो कमेटियों का गठन किया है।
विज्ञापन


पहली कमेटी इंदिरा गांधी बर्थ सेंटेनरी सेलेब्रेशंस कमेटी गठित की गई है। इसमें 21 सदस्य नियुक्त किए गए हैं। इनमें राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता आनंद शर्मा भी शामिल हैं। एक अन्य इंदिरा गांधी बर्थ सेंटेनरी सेलेब्रेशंस इंप्लीमेंटेशन कमेटी का भी गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें 12 सदस्य नियुक्त किए गए हैं। इस कमेटी की संयोजक शीला दीक्षित तैनात की गई हैं। मणिशंकर अय्यर और आनंद शर्मा सह संयोजक होंगे, जबकि समिति में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सात सचिवों को सदस्य बनाया है।


मुकुल वासनिक समिति के सचिव होंगे। अजय माकन, डीके शिवकुमार, मिलिंद देवड़ा, प्रिया दत्त और इमरान किदवई इसके सदस्य होंगे। मोतीलाल वोरा और जनार्दन द्विवेदी दोनों वरिष्ठ नेता इस कमेटी के सदस्य होंगे।


Published By Ashok Chauhan

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed