फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Congress conducts satyagraha against ED's questioning of Sonia Gandhi

Congress Protest Shimla: सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस ने किया सत्याग्रह

Tue, 26 Jul 2022 08:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 26 Jul 2022 08:25 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने नई दिल्ली में शनिवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की है। केंद्र की मोदी सरकार देश में लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन
Congress conducts satyagraha against ED's questioning of Sonia Gandhi
शिमला में कांग्रेस ने किया सत्याग्रह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को ईडी के समन के विरोध में कांग्रेस ने प्रदेश भर में मंगलवार को सत्याग्रह किया गया। राजधानी शिमला के रिज मैदान पर बारिश के बावजूद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने कांग्रेस नेता सत्याग्रह पर बैठे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने नई दिल्ली में शनिवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की है। केंद्र की मोदी सरकार देश में लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस भाजपा की दमनकारी नीतियों का एकजुटता से मुकाबला करेगी।

विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी पर भाजपा राजनीतिक प्रतिशोध के चलते झूठा मामला बना कर उन्हें प्रताड़ित कर रही है। देश के गांधी परिवार को एक साजिश के तहत बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। इस परिवार ने देश की एकता और अखंडता के लिये अपने परिवार का बलिदान दिया है। कांग्रेस गांधी परिवार के साथ भाजपा के किसी भी राजनीतिक षड्यंत्र को कभी सफल नही होने देगी।  देश प्रदेश में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक भाजपा अपनी ओछी हरकतें बंद नही कर देती।
विज्ञापन


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि वह उनके नेताओं को राजनीतिक प्रतिशोध के चलते उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहें है। इस मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी पाक साफ  साबित होंगे। सत्याग्रह में जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, ग्रामीण के अध्यक्ष अतुल शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर, आदर्श सूद, केहर सिंह खाची, नरेश चौहान, कांग्रेस महासचिव यशवंत छाजटा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की नीतियों, निर्णयों के खिलाफ  लड़ेगी कांग्रेस : राठौर
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने केंद्र की मोदी सरकार की आलोचना करते हुए कहा है कि कांग्रेस भाजपा की जनविरोधी नीतियों और निर्णयों के खिलाफ  हर स्तर पर एकजुटता के साथ लड़ेगी। कांग्रेस भाजपा की नीतियों और निर्णयों से डरने वाली नहीं है। भाजपा एक सोची समझी साजिश में कांग्रेस के नेताओं को बदनाम करने का षड्यंत्र रच रही है। कांग्रेस इसे कभी सफल नहीं होने देगी। ब्यूरो

कांग्रेस ने कार्टरोड में फूंका मोदी का पुतला 

कांग्र्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को ईडी का समन दिए जाने के विरोध में शिमला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्ट रोड पर पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी तथा अन्य नेताओं की मंगलवार को हुई गिरफ्तारी का विरोध भी किया गया। कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रधानमंत्री के इस पुतला दहन पर महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जैनव चंदेल ने कहा कि मोदी सरकार तानाशाही पर उतर आई है। इनके खिलाफ जो भी आवाज उठा रहा है उसे दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। सोनिया गांधी, राहुल गांधी का अपमान सहन नहीं किया जाएगा। 

     केंद्र की मोदी सरकार कांग्रेस नेताओं पर झूठे आरोप लगा कर जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा की केंद्र सरकार देशभर में महंगाई और बेरोजगारी की समस्या को हल करने में पूरी तरह से नाकाम रही है। प्रदर्शन में प्रदेश प्रवक्ता देविंदर बुशहरी, प्रदेश कांग्रेस सचिव वेद प्रकाश शर्मा, महिला नेत्री  रिपना कलसायक, उषा मेहता, पूर्व युवा कांग्रेस शहरी अध्यक्ष  वीरेंद्र बांश्टू,  बृंदा सिंह, कृष्णा कुमारी  जरयाल, कांता सुयाल, इंदु, मुस्कान, नेहा, बबली, सुनीता, सत्या, युवा कांग्रेस से संदीप चौहान,  मोहित शेखरी,  देवेंडर कुमार, ऐलोद चौहान,  नितिन देष्टा, चंदन महाजन, राहुल, चंदन शर्मा, निखिल सोहाल व रोहन शर्मा मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed