फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Congress Candidate Vikramaditya Singh Target Jairam Thakur And kangana Ranaut In Seraj

Vikramaditya Singh: 'डायरेक्टर साहब नहीं चाहते कंगना जीते, जान बूझ कर पढ़ा रहे गलत स्क्रिप्ट'

Tue, 28 May 2024 06:39 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 28 May 2024 06:39 PM IST
सार

मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा प्रत्याशी पर निशाना साधा। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि डायरेक्टर साहब जानबूझ कर गलत स्क्रिप्ट पढ़ा रहे हैं। डायरेक्टर साहब स्वयं नहीं चाह रहे हैं कि उनकी प्रत्याशी कंगना रनौत यहां से चुनाव जीते।
 

विज्ञापन
Congress Candidate Vikramaditya Singh Target Jairam Thakur And kangana Ranaut In Seraj
सराज पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देश की हॉट सीटों में शुमार मंडी संसदीय सीट पर चुनावी सरगर्मियां पूरी तरह से तेज हैं। दोनो दलों के नेता व प्रत्याशी एक दूसरे पर छींटाकशी करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। मंगलवार को अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान पूर्व सीएम जयराम ठाकुर के गृह क्षेत्र सराज में पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने नेता प्रतिपक्ष और भाजपा प्रत्याशी पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


विज्ञापन


'डायरेक्टर साहब नहीं चाहते कंगना जीते'
सराज के जंजैहली में जनसभा को संबोधित करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कंगना हर मंच से कह रही हैं कि आज दिन तक प्रदेश में कांग्रेस ने कोई भी विकास कार्य नहीं करवाए हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कंगना को डायरेक्टर साहब जानबूझ कर गलत स्क्रिप्ट पढ़ा रहे हैं, तभी कंगना को कांग्रेस के द्वारा किए गए कार्य नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि डायरेक्टर साहब स्वयं नहीं चाह रहे हैं कि उनकी प्रत्याशी कंगना रनौत यहां से चुनाव जीते। यही आग भाजपा कार्यकर्ताओं में भी लगी है कि कब 4 जून आए और मोहतरमा यहां से जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


'केंद्र से मिला 300 करोड़'
वहीं, अपने संबोधन में विक्रमादित्य सिंह ने आपदा के समय केंद्र की ओर से मिली मदद पर बड़ा बयान भी दिया। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि केंद्र की ओर से आपदा में प्रदेश सरकार को 300 करोड़ की ही मदद दी गई थी। अगर इस आंकड़े को भाजपा गलत साबित करती है तो वे उनके कहने पर कुछ भी करने को तैयार हैं। आपदा के समय भाजपा विधायकों ने केंद्र से सहायता मांगने के नाम पर सदन से पीठ फेरकर वॉकआउट कर दिया था। यह सब बातें आंकड़ों पर आधारित हैं जिनका जवाब नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा विधायकों को आज मंडी की जनता को देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed