{"_id":"634cf763491fd3023e301bc9","slug":"congress-candidate-name-final-on-seven-seats-for-shimla-district-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल विस चुनाव: शिमला जिले की सात सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम लगभग तय, शिमला शहरी पर पेच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल विस चुनाव: शिमला जिले की सात सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम लगभग तय, शिमला शहरी पर पेच
Mon, 17 Oct 2022 12:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर
चैतन्य ठाकुर, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
चैतन्य ठाकुर, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:04 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
कांग्रेस प्रत्याशी।
- फोटो :
अमर उजाला
विस्तार
जिला शिमला के आठ विधानसभा क्षेत्रों में से सात सीटों पर कांग्रेस ने प्रत्याशियों के नाम लगभग तय हो गए हैं। हालांकि शिमला शहरी हॉट सीट पर पेच फंस गया है। शिमला शहरी सीट के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है, जिनमें कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला, मुकुल वासनिक और दीपादास मुंशी को शामिल किया गया है। इनके पास तीन संभावित प्रत्याशियों का पैनल भेजा गया है। इनमें महेश्वर चौहान , नरेश चौहान और हरीश जनारथा का नाम है।
इनमें से किसी एक के नाम पर तीन सदस्यीय कमेटी सोमवार को मुहर लगाएगी। इसके अलावा जिला शिमला की सात विधानसभा क्षेत्रों से सभी नाम लगभग फाइनल कर दिए हैं। इनमें ठियोग से संभावित उम्मीदवार कुलदीप राठौर , कसुम्पटी से अनिरुद्ध सिंह , रामपुर से नंदलाल, रोहडू से मोहन लाल ब्राक्टा, जुब्बल कोटखाई से रोहित ठाकुर , चौपाल से रजनीश किमटा और शिमला ग्रामीण से विक्रमादित्य का नाम सामने आ रहा है।
दिल्ली में शनिवार को हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में यह नाम फाइनल किए गए हैं। जब शिमला शहरी सीट के नाम पर चर्चा हुई तो किसी एक उम्मीदवार के नाम पर सहमति नहीं बनी। शिमला शहर से चार संभावित उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई। इनमें यशवंत छाजटा , महेश्वर चौहान , हरीश जनारथा और नरेश चौहान के नाम सामने आए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अपने अपने उम्मीदवारों की पैरवी करते नजर आए। शिमला सीट पर बैठक में काफी गहमागहमी हुई। इसी बीच हाली लॉज के करीबी यशवंत छाजटा को टिकट की दौड़ से बाहर कर दिया गया। फैसला लिया गया कि शेष तीन नामों में से किसको टिकट देनी है यह निर्णय कमेटी सोमवार को लेगी।
वीरभद्र सिंह के करीबी रहे हैं महेश्वर
बैठक में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने जोरदार तरीके से महेश्वर चौहान को टिकट देने की वकालत की। महेश्वर चौहान 1995 से कांग्रेस से जुड़े हैं और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के करीबी भी रहे हैं। युवाओं में महेश्वर की अच्छी पकड़ और बेहतर छवि है। नगर निगम शिमला के पार्षद भी रह चुके हैं। मुकेश, महेश्वर के अलावा किसी दूसरे नाम पर सहमत नहीं दिखे।
आनंद और सुक्खू की पसंद नरेश
पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा और सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नरेश चौहान को टिकट देने की जोरदार पैरवी की। बैठक में दोनों वरिष्ठ नेताओं ने दो टूक कहा कि वह ऐसे व्यक्ति को टिकट देने के बिल्कुल खिलाफ हैं, जो कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ चुका है और अपने चुनाव हार चुका है। बता दें, नरेश चौहान करीब पैंतीस साल से कांग्रेस से जुड़े हैं और सुक्खू के खास माने जाते हैं।
सर्वे में जनारथा सबसे आगे: अंबिका
बैठक में सोनिया गांधी की करीबी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अंबिका सोनी ने हरीश जनारथा का नाम लेकर सबको चौंका दिया। सोनी ने कहा कि जनारथा का नाम सर्वे में सबसे आगे है और यह कांग्रेस के लिए एक जिताऊ प्रत्याशी साबित होंगे। इन्हें दो बार विधानसभा चुनाव लड़ने का बेहतर अनुभव है। काफी कम अंतर से चुनाव हारे हैं। इस बात का आनंद शर्मा और सुक्खू ने कड़ा विरोध किया और बैठक में माहौल गरमा गया। अंबिका सोनी इस बात पर अंत तक अड़ी रही कि वह 68 विधानसभा क्षेत्रों में से केवल एक सीट पर अपने चहेते प्रत्याशी के लिए टिकट मांग रही हैं और उनके कहने पर यह टिकट जनारथा को दे दिया जाए।