फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Congress assigned responsibility to office bearers in Arki vidhansabh region, Rajendra Thakur will campaign against party candidate

कांग्रेस ने अर्की विस क्षेत्र में पदाधिकारियों को सौंपा जिम्मा, पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ प्रचार करेंगे राजेंद्र ठाकुर

Wed, 13 Oct 2021 07:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 13 Oct 2021 07:49 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस ने सभी पदाधिकारियों से तुरंत अपने क्षेत्रों में कांग्रेस पर्यवेक्षकों और चुनाव प्रभारी के साथ समन्वय बनाकर कार्यभार संभालने को कहा है। वहीं, कांग्रेस टिकट की दौड़ में पिछड़े राजेंद्र ठाकुर और उनके समर्थक अर्की विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी संजय अवस्थी के खिलाफ मोर्चा संभालेंगे।

विज्ञापन
Congress assigned responsibility to office bearers in Arki vidhansabh region, Rajendra Thakur will campaign against party candidate
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के प्रचार और समन्वय के लिए हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी पदाधिकारियों को अर्की विधानसभा क्षेत्र के लिए जिम्मेवारियां सौंपी हैं। प्रदेश कांग्रेस ने सभी पदाधिकारियों से तुरंत अपने क्षेत्रों में कांग्रेस पर्यवेक्षकों और चुनाव प्रभारी के साथ समन्वय बनाकर कार्यभार संभालने को कहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने अर्की विधानसभा क्षेत्र के लिए शिव कुमार, पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया, राकेश कालिया, तिलकराज शर्मा, सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा, जितेंद्र चौधरी, आनंद कौशल, राकेश चौहान पांडे, नगर निगम सोलन की महापौर पूनम ग्रोवर, उप महापौर राजीव कौड़ा, पार्षद उषा शर्मा, पूजा, ईशा पराशर, अभय शर्मा, संतोष ठाकुर, इंद्रजीत सिंह, तनुजा चौधरी, सिमी नंदा, सुषमा कुठियाला, कुसुम ठाकुर, दिवाकर दत्त शर्मा को जिम्मेदारी दी है।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस सचिव यशपाल तनाईक, सुनंदा चांद, अशिक मोहम्मद, चंद्रशेखर वर्मा, अरुण शर्मा, अमन सेठी, कुशल जेठी, अंजना धीमान, बाला राम कंवर, रोशन ठाकुर, समेत नरेश अग्रवाल, प्रभा वर्मा, सैनराम नेगी, आत्माराम शर्मा, एमडी शर्मा, मोहन नेगी, रीना पुंडीर, ठाकुर दास, गौरव शर्मा, सुनील शर्मा को भी अर्की विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेवारी दी गई है। सुरेंद्र गर्ग, बृजराज ठाकुर, रमेश सेरा, मुकेश कुमार शर्मा,  कुटलैहड़ विवेक कुमार शर्मा, छत्तर सिंह ठाकुर, मदन लाल कौंडल, अन्निदर सिंह नोटी, संजीव कुमार, अभिनव कुमार, पीतांबर जसवाल, रमेश कौंडल और भूपेंद्र कंवर को अर्की विस क्षेत्र में लगाया है। संजीव ठाकुर, इंद्र पाल, जितेंद्र ठाकुर, मनीष शर्मा, जगदीश शर्मा, विक्रम सिंह ठाकुर, जतिन साहनी और हेमराज ठाकुर को भी अर्की में तैनात किया है।
विज्ञापन


रोहित शर्मा, अंकुश सूद, अभय शर्मा, भानू शर्मा, गगन चौहान, संजीव ठाकुर, भूमेश सिंघा, मनजीत सुल्तानपुरी, देवेंद्र शर्मा, निखिल गौतम, पवन ठाकुर, विक्रम गाजटा, अरुण पटियाल, तेज सिंह ठाकुर, डॉ. जितेंद्र कुमार, सुरेश ठाकुर और संजीव सूद को भी प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वनीश ठाकुर, अनिल चौहान, नीरज बख्शी, रवि राणा, धरेंद्र गुप्ता, कंवलजीत सिंह,  अजय कुमार, रोहित कुमार, अमनदीप सिंह, अनिंंद्र सायल, अमृत पाल, पुष्पिंद्र, अंशुमन सिद्धू, मुकेश भाटिया, महेंद्र जीत सिंह, मेहर सिंह ठाकुर, जसमीत सिंह, रामपाल सैनी, विकास ढिल्लों और मनीष ठाकुर को चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस टिकट की दौड़ में पिछड़े राजेंद्र ठाकुर और उनके समर्थक अर्की विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी संजय अवस्थी के खिलाफ मोर्चा संभालेंगे। वहीं, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर कांग्रेस प्रत्याशी संजय अवस्थी के विरोधियों को मनाने के लिए अर्की का दौरा करेंगे। अर्की से कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ  विरोधी राजेंद्र ठाकुर चुनाव मैदान में नहीं उतरे हैं, लेकिन पहले लिए अपने फैसले पर कायम हैं। उनका कहना है कि वह कांग्रेस प्रत्याशी संजय अवस्थी के खिलाफ प्रचार करेंगे।

कहा कि उनके साथ ब्लॉक अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर और पूरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सहित समर्थक खड़े हैं। अर्की बीसीसी के 33 पदाधिकारियों ने पहले ही इस्तीफा दे दिया है। वर्तमान में अर्की ब्लॉक का कार्यकारी अध्यक्ष सतीश कश्यप बनाए हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार अर्की ब्लॉक कांग्रेस के इस्तीफे पर भी प्रदेश कांग्रेस ने अभी कोई कार्रवाई नहीं की है। दूसरी ओर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर मंडी और फतेहपुर क्षेत्र का दौरा करने के बाद 18-19 अक्तूबर को अर्की का दौरा करेंगे। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी संजय अवस्थी का विरोध करने वाले नेताओं को मनाने की कोशिश करेंगे।

कांग्रेस सेवादल ने तैनात किए पर्यवेक्षक और प्रभारी

 हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए पर्यवेक्षक, सह पर्यवेक्षक, प्रभारी और सह प्रभारियों की तैनाती की है। प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कहा कि उपचुनावों के लिए लगाए गए पर्यवेक्षक, सह पर्यवेक्षक, प्रभारी और सह प्रभारी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों की प्रतिदिन की रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम में भेजें। मंडी उपचुनाव के लिए संतराम धीमान पर्यवेक्षक, विजय कुमार, डॉ. विजय कपिल और रविंद्र पाल सिंह सह पर्यवेक्षक बनाए हैं। मंडी लोकसभा के हर विधानसभा क्षेत्र में प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्तियां की गई हैं।

अर्की उपचुनाव के लिए वीरेंद्र जसवाल और संजय भंडारी पर्यवेक्षक, राजेंद्र शर्मा, संदीप बत्रा, सुरेंद्र वर्मा, रमेश ठाकुर, आशा गुप्ता, सुनीता ठाकुर, सत्या चौहान सह पर्यवेक्षक, संजय ठाकुर और भारत भूषण मोहिल प्रभारी बनाए गए हैं। अर्की विस क्षेत्र में सह प्रभारियों और बूथ स्तर पर सदस्यों की तैनाती भी की गई है। फतेहपुर उपचुनाव के लिए मनोहर लाल कौंडल पर्यवेक्षक, सोहराब कालिया, विक्रम चौधरी, पुरुषोत्तम प्रकाश, त्रिलोक चंद, राकेश शर्मा, हरबंस लाल धीमान, विक्रमजीत सिंह शर्मा, चिंतराम सह पर्यवेक्षक और संजीव जसवाल प्रभारी बनाए हैं। जुब्बल-कोटखाई के लिए भोपाल शर्मा पर्यवेक्षक, उषा मेहता, बलदेव ठाकुर सह पर्यवेक्षक, भूमि देव शर्मा, राजेश शर्मा, सुंदर बाला, कमल शर्मा, जीत सिंह राणा प्रभारी बनाए हैं। हर प्रभारी के साथ सह प्रभारियों भी तैनात किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed