फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   congress adhyaksh chunav in rajiv bhawan shimla 94 delegates cast vote in shimla

शिमला: कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने को राजीव भवन में होगा मतदान, 94 डेलीगेट्स करेंगे मत का प्रयोग

Sun, 16 Oct 2022 12:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 16 Oct 2022 12:17 PM IST
सार

राजीव भवन शिमला में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू सहित राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी डेलीगेट के नाते अपने मत का प्रयोग करेंगे।

विज्ञापन
congress adhyaksh chunav in rajiv bhawan shimla 94 delegates cast vote in shimla
राजीव भवन शिमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को चुनने के लिए मतदान होगा। प्रदेश भर से 94 डेलीगेट्स इस दौरान अपने मत का प्रयोग करेंगे। मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला है। राजीव भवन शिमला में सोमवार को सुबह दस बजे से दोपहर चार बजे तक बैलेट पेपर के माध्यम से वोट डाले जाएंगे। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा दिल्ली कांग्रेस कमेटी से डेलीगेट है।

विज्ञापन


विधानसभा चुनावों के चलते इन दिनों अलका लांबा हिमाचल प्रदेश में मीडिया का कार्यभार देख रही हैं। ऐसे में उन्होंने दिल्ली के चुनाव अधिकारी मधुसूदन मिस्त्री से शिमला में ही अपने मत का प्रयोग करने की मंजूरी मांगी है। उधर, सोमवार को राजीव भवन शिमला में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू सहित राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी डेलीगेट के नाते अपने मत का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन


बीते दिनों शिमला में हुई एक बैठक के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक लाइन का प्रस्ताव पारित कर सोनिया गांधी को प्रदेश की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर फैसला लेने का अधिकार देने का प्रस्ताव पारित किया था। अध्यक्ष के लिए चुनाव ना होने की स्थिति में प्रदेश के इस प्रस्ताव पर गौर होना था लेकिन अब दो प्रत्याशियों के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद को लेकर हो रहे चुनाव के चलते प्रदेश कांग्रेस के डेलीगेट्स को भी मतदान करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed