फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Conference begins on portrayal of Partition in Indian films

Shimla News: भारतीय फिल्मों में विभाजन के चित्रण पर सम्मेलन शुरू

Mon, 17 Mar 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Conference begins on portrayal of Partition in Indian films
एडवांस्ड स्टडीज में दिखा विभाजन का दर्द
विज्ञापन

भारतीय फिल्मों में विभाजन के चित्रण की सराहना
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (एडवांस्ड स्टडीज) शिमला में विभाजन की अनुभूति : भारतीय फिल्मों में विभाजन का चित्रण विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन सोमवार को शुरू हो गया। सम्मेलन, विभाजन के सिनेमाई निरूपण के ऐतिहासिक एवं सामाजिक-सांस्कृतिक आयामों की गहन अकादमिक समीक्षा के लिए प्रतिष्ठित इतिहासकारों, फिल्म विशेषज्ञों और विषय-विशेषज्ञों को एक मंच पर एकत्रित करने का प्रयास है।

सम्मेलन के संयोजक एवं वेंकटेश्वर कॉलेज दिल्ली के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. निर्मल कुमार ने उद्घाटन भाषण दिया। उन्होंने विभाजन की कथाओं के ऐतिहासिक स्मृति निर्माण एवं वर्तमान सांस्कृतिक विमर्श में इनके निरंतर प्रभाव पर चर्चा की। सम्मेलन में राज्यसभा के पूर्व सदस्य प्रो. राकेश सिन्हा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने 'गदर', 'पिंजर' और अन्य समकालीन फिल्मों के माध्यम से विभाजन की स्मृति एवं सामाजिक चेतना पर इनके प्रभाव की व्याख्या की। कहा कि फिल्में पीढ़ियों के मध्य विभाजन की स्मृति का संचार करने में सफल रही हैं। संस्थान के सचिव मेहर चंद नेगी के धन्यवाद ज्ञापन पेश किया। पैनल चर्चा में प्रो. वीरेंद्र सिंह नेगी, प्रो. मनोज सिन्हा, प्रो. अयूब खान, डॉ. इती बहादुर, डॉ. ऋचा शर्मा और डॉ. शीला रेड्डी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article