{"_id":"647de8205fa4bee4ba0308a6","slug":"computer-teachers-postpone-strike-after-chief-minister-s-assurance-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद कंप्यूटर शिक्षकों ने टाली हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद कंप्यूटर शिक्षकों ने टाली हड़ताल
Mon, 05 Jun 2023 07:20 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 05 Jun 2023 07:20 PM IST
सार
कंप्यूटर शिक्षक संघ के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि निजी कंपनी के तहत शिक्षकों को आउटसोर्स आधार पर नियुक्त करने का विरोध कर रहे हैं। मुख्यमंत्री से मिलकर यह मामला उठाया है।
विज्ञापन
हड़ताल टाली(सांकेतिक)
- फोटो : संवाद
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के आश्वासन के बाद कंप्यूटर शिक्षकों ने मंगलवार से प्रस्तावित हड़ताल टाल दी है। निजी कंपनी के हवाले करने से सरकारी स्कूलों में कार्यरत 1300 कंप्यूटर शिक्षक नाराज हैं। शिक्षकों ने इलेक्ट्रानिक्स कॉरपोरेशन के तहत ही उन्हें रखने की मांग उठाई है। कंप्यूटर शिक्षक संघ के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि निजी कंपनी के तहत शिक्षकों को आउटसोर्स आधार पर नियुक्त करने का विरोध कर रहे हैं। मुख्यमंत्री से मिलकर यह मामला उठाया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि शिक्षकों के हितों को सुरक्षित रखने के लिए उचित फैसला लिया जाएगा। राकेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के आश्वासन पर फिलहाल हड़ताल स्थगित कर दी है। आउटसोर्स के आधार पर शिक्षकों को नियुक्त नहीं करना चाहिए। बीते कई वर्षों से आउटसोर्स पर नियुक्त शिक्षकों को सरकार को अपनी अधीन लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि निजी कंपनियों को इस प्रक्रिया में शामिल नहीं करना चाहिए। बिचौलिए के तौर पर नियुक्त कंपनियों पर व्यर्थ ही सरकार को धनराशि खर्च नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन