फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Complaint to Defense Minister, Minister of State for Finance in sainik school sujanpur fees case

सैनिक स्कूल के फीस मामले की रक्षामंत्री, वित्त राज्य मंत्री से शिकायत

Sat, 16 May 2020 05:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 16 May 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
Complaint to Defense Minister, Minister of State for Finance in sainik school sujanpur fees case
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा में विद्यार्थियों से लॉकडाउन के बीच सवा लाख रुपये फीस वसूलने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। अभिभावकों ने मामले की शिकायत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज से ई-मेल के जरिये की है। मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से व्यक्तिगत तौर पर भी अभिभावकों ने मिलकर मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


हमीरपुर जिले के उपमंडल सुजानपुर टिहरा में रक्षा मंत्रालय के अधीन सैनिक स्कूल चल रहा है। इसमें छठी से लेकर 12वीं कक्षा तक करीब 550 बच्चे शिक्षा हासिल कर रहे हैं। कोविड-19 के चलते लॉकडाउन में यह स्कूल मार्च से बंद है। देश के विभिन्न राज्यों से यहां शिक्षा लेने वाले बच्चे घर पर हैं। इसी बीच, सैनिक स्कूल प्रशासन ने सभी अभिभावकों को 20 मई से पूर्व बच्चों की फीस जमा करवाने के फरमान सुनाए हैं। आठवीं में पढ़ने वाले बच्चे से करीब 1.24 लाख फीस ली जा रही है। इसमें 28 हजार रुपये भोजन और 1600 रुपये स्वीमिंग व स्मार्ट क्लास की फीस वसूली जा रही है। 
विज्ञापन


अभिभावकों का कहना है कि बच्चे घर पर हैं। स्कूल में किसी भी बच्चे ने पिछले ढाई माह से कोई खाना नहीं खाया और न ही तैराकी की है। यहां तक स्मार्ट कक्षाएं समेत अन्य प्रकार की गतिविधियां भी बंद हैं। बावजूद स्कूल प्रशासन ने भारी भरकम फीस 20 मई से पूर्व जमा करवाने के निर्देश देते हुए मोबाइल नंबर पर मेसेज भेजे जा रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल खुलने के बाद ही वह बच्चों की फीस जमा करवा सकते हैं, लेकिन उसमें लॉकडाउन के समय की फीस माफ होनी चाहिए। उधर, सैनिक स्कूल के प्रिंसिपल कैप्टन एके पॉल ने कहा कि बेशक बच्चे घर पर हैं, लेकिन ऑनलाइन कक्षाएं चल रही हैं। बच्चों को कोई भी स्कूल फ्री में नहीं पढ़ाता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed