फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   company will pay a penalty of 1971 crore

ये कंपनी देगी 1971 करोड़ जुर्माना

Tue, 20 May 2014 10:38 AM IST
गोविंद ठाकुर/ अमर उजाला, नेरचौक (मंडी)
गोविंद ठाकुर/ अमर उजाला, नेरचौक (मंडी) Updated Tue, 20 May 2014 10:38 AM IST
विज्ञापन
company will pay a penalty of 1971 crore

एक्साइज एंड टैक्सेशसन डिपार्टमेंट ने सिरमौर जिले के पांवटा साहिब औद्योगिक क्षेत्र में एक नामी कंपनी पर टैक्स रिटर्न में हेराफेरी पर 1971 करोड़ की पेनल्टी लगाई है। पेनल्टी की भारी-भरकम राशि पर विभाग ने सरकार से कार्रवाई की अनुमति मांगी है।

विज्ञापन


आठ मई को सरकार ने कार्रवाई की अनुमति दे दी है। प्रदेश में टैक्स चोरी का यह अभी तक का सबसे बड़ा मामला माना जा रहा है। पांवटा साहिब में दो सौ बीघा भूमि पर स्थापित एक नामी कंपनी में एक्साइज एंड टैक्सेशसन डिपार्टमेंट ने बड़े पैमाने पर टैक्स रिटर्न भरने में हेराफेरी का मामला पकड़ा है।
विज्ञापन


कंपनी के 2009-10 से 2011-12 की वैट पेमेंट में भारी अंतर पाया गया। कंपनी में बिग टैक्स फ्रॉड का मामला विभाग की इक्नॉमिक इंटेलीजेंस यूनिट ने पकड़ा। विभाग ने कंपनी में 20 हजार 538 करोड़ की सैल में हेराफेरी होने पर 1971 करोड़ की पेनल्टी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेनल्टी वसूलने के लिए कार्रवाई शुरू

company will pay a penalty of 1971 crore

विभाग ने कंपनी पर लगाई पेनल्टी पर कार्रवाई से पहले अप्रैल में सरकार से अनुमति मांगी थी, लेकिन आचार संहिता के चलते सरकार ने आठ मई को अनुमति प्रदान की। इसके बाद विभाग ने पेनल्टी वसूलने को कार्रवाई शुरू कर दी है। केंद्र में डीआरआई की तर्ज पर प्रदेश में इक्नॉमिक इंटेलीजेंस यूनिट बनाई गई। इसे 2012 में नोटिफाइड किया गया।

यह यूनिट बड़े पैमाने पर टैक्स फ्रॉड के मामले को देखती है। कंपनी ने पांवटा में 500 करोड़ का प्लांट व मशीनरी लगा रखी है। इसमें उत्तम क्वालिटी के लौह धातु के उपकरण तैयार किए जाते हैं। कंपनी में रॉ मैटीरियल बाहर से आता है। उधर, आबकारी एवं कराधान विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर गणेश दत्त ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि कंपनी से पेनल्टी वसूलने को सरकार से अनुमति मिल गई है। आबकारी विभाग ने नालागढ़ की भी एक नामी कंपनी पर 14 करोड़ की वैट पेनल्टी लगाई है। कंपनी ने मार्च में तीन करोड़ की पेनल्टी जमा करवा दी है।

बड़ी कंपनियों पर कसे शिकंजा!

company will pay a penalty of 1971 crore

हिमाचल व्यापार मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष सुमेश कुमार शर्मा ने कहा कि सरकार छोटे-छोटे व्यापारियों पर 200 प्रतिशत पेनल्टी लगा रही है। बड़ी-बड़ी कंपनियों पर कार्रवाई करने से अधिकारी भी हिचकिचाते हैं।

उन्होंने मांग की है कि विशेष टीम का गठन कर विभाग टैक्स चोरी करने वाली बड़ी कंपनियों पर कार्रवाई करे।

टैक्स चोरी पर होगी सख्त कार्रवाई : मंत्री

company will pay a penalty of 1971 crore

एक्साइज एंड टैक्‍सेशसन मंत्री प्रकाश चौधरी ने कहा कि टैक्स चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। वर्ष 2013-14 में विभाग ने प्रदेश में 4259 करोड़ टैक्स वसूली का लक्ष्य रखा था। इसमें 4524 करोड़ का टैक्स वसूला।

यह लक्ष्य से 265 करोड़ अधिक है। पांवटा साहिब और नालागढ़ में विभाग ने दो बड़ी कंपनियों में टैक्स की हेराफेरी का मामला पकड़ा है। कंपनियों से पेनल्टी की रकम वसूलने को 13 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed