फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   company

कंपनी में खींचतान, आईपीएच के बाद एमसी कर्मी करने लगे किनारा

Fri, 15 Jan 2021 10:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
company
आयुक्त से मुलाकात कर कर्मचारियों ने किया नगर निगम में वापस बुलाने का आग्रह
विज्ञापन

170 से ज्यादा कर्मचारी कंपनी में हैं तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में पेयजल कंपनी को लेकर गरमाई सियासत के बीच आईपीएच के बाद अब नगर निगम के कर्मचारियों ने भी कंपनी से किनारा करने की तैयारी कर ली है।
नगर निगम में वापसी करने को लेकर इन कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल हाल ही में निगम आयुक्त आशीष कोहली से मिला है। कर्मचारियों ने मांग की है कि नगर निगम उन्हें वापस बुलाए। वह कंपनी में काम नहीं करना चाहते। आरोप लगाया कि कंपनी में उनके साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है। आउटसोर्स पर रखे कर्मचारी दफ्तर में बिठाए जा रहे हैं जबकि नियमित कर्मचारियों को फील्ड में दौड़ाया जा रहा है। पहले जो मीटर रीडर थे, उन्हें मीटर ढूंढने और दूसरे कामों में लगाया जा रहा है। कई कर्मचारियों को तो काम तक नहीं दे रहे। नगर निगम कर्मचारी यूनियन की अगुवाई में आयुक्त से मिले हैं, इन कर्मचारियों का दावा है कि ज्यादातर कर्मचारी निगम में वापस आना चाहते हैं। हालांकि, अभी निगम की ओर से इस पर कोई फैसला नहीं लिया है।
पेयजल कंपनी में इस समय नगर निगम के 170 से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे हैं। कंपनी कार्यालय, वार्ड दफ्तरों के अलावा कई कर्मचारी फील्ड में सेवाएं दे रहे हैं। कंपनी में जारी तनातनी और आउटसोर्स कर्मचारियों की बढ़ती संख्या के बीच नगर निगम कर्मचारी भी वापस निगम में आकर काम करने करना चाहते हैं।
विज्ञापन

कंपनी में बिगड़ रही है व्यवस्था : अध्यक्ष
निगम कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष रामकुमार ने बताया कि कर्मचारियों ने आयुक्त के सामने अपना पक्ष रखा है। कंपनी में लगातार बिगड़ रही व्यवस्था के चलते कर्मचारी वापस निगम में आना चाहते हैं। यह कर्मचारी अभी कंपनी में डेपुटेशन पर है। निगम को इनकी वापसी पर जल्द फैसला लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वापसी पर सरकार लेगी फैसला : कोहली
नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली ने कहा कि पेयजल कंपनी में तैनात कंपनी के कर्मचारी उनसे मिले हैं। यह कर्मी वापस नगर निगम में आना चाहते हैं। लेकिन इस पर कोई फैसला नहीं हुआ है। सरकार ही इस पर कोई फैसला ले सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed