{"_id":"65eeefc5d951e83710090e44","slug":"committees-will-be-formed-in-educational-institutions-to-check-mistakes-in-scholarship-applications-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: छात्रवृत्ति आवेदनों में गलतियों की जांच के लिए शिक्षण संस्थानों में बनेंगी कमेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: छात्रवृत्ति आवेदनों में गलतियों की जांच के लिए शिक्षण संस्थानों में बनेंगी कमेटियां
Mon, 11 Mar 2024 08:14 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 11 Mar 2024 08:14 PM IST
सार
उच्च शिक्षा निदेशालय ने सोमवार को पत्र जारी कर शैक्षणिक सत्र 2023-24 के आवेदनों की 23 मार्च, 2024 तक जांच पूरी करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्र सरकार की विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के आवेदनों में गलतियाें की जांच के लिए शिक्षण संस्थानों में कमेटियां बनाई जाएंगी। कॉलेज प्रिंसिपलों और जिला उपनिदेशकों की देख-रेख में बनाई जाने वाली कमेटियां हर सरकारी और निजी संस्थानों के दस फीसदी आवेदनों की जांच करेंगी। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सोमवार को पत्र जारी कर शैक्षणिक सत्र 2023-24 के आवेदनों की 23 मार्च, 2024 तक जांच पूरी करने के निर्देश जारी किए हैं। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि कॉलेज स्तर पर प्रिंसिपल की अध्यक्षता में कमेटी बनाई जाएगी। इसमें तीन सदस्य शिक्षण क्षेत्र से और एक सदस्य को तकनीकी क्षेत्र से शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
उपमंडल के तहत आने वाले सरकारी और निजी कॉलेजों व विश्वविद्यालयों के दस फीसदी आवेदनाें की यह कमेटी जांच करेगी। किसी कॉलेज में स्थायी प्रिंसिपल नियुक्त नहीं है, ताे कार्यवाहक प्रिंसिपल की अध्यक्षता में कमेटी बनाई जाएगी। स्कूलों की ओर से होने वाले आवेदनों की जांच के लिए उपनिदेशक निरीक्षण की अध्यक्षता में कमेटी गठित की जाएगी। दोनों कमेटियों को आवेदनों की जांच करने के लिए 26 मार्च तक अपनी रिपोर्ट निदेशालय में देने को कहा गया है। शिक्षा निदेशक ने बताया कि केंद्र सरकार की छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत होने वाले आवेदनों में कई गलतियां पाई जा रही हैं। इस कारण पात्र विद्यार्थी कई बार छात्रवृत्ति प्राप्त करने से भी छूट जा रहे हैं। इस स्थिति को ठीक करने के लिए आवेदनों की जांच करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन