फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Commercial Connection for water will be expensive from April in shimla.

कामर्शियल कनेक्शन पर अप्रैल से पानी महंगा

Sun, 29 Mar 2015 12:15 PM IST
Updated Sun, 29 Mar 2015 12:15 PM IST
विज्ञापन
Commercial Connection for water will be expensive from April in shimla.

पहली अप्रैल से राजधानी शिमला के कामर्शियल कनेक्शन धारकों को महंगी दरों पर पानी मिलेगा। राज्य सरकार की अधिसूचना के अनुसार पहली अप्रैल से नगर निगम शिमला कामर्शियल कनेक्शन के मासिक बिल में दस फीसदी की बढ़ोतरी करेगा। निर्माण कार्य के लिए प्रयोग किए जाने वाले पानी की दरें भी पहली अप्रैल से महंगी हो जाएंगी।

विज्ञापन


शहर में पानी के साढ़े छह हजार से अधिक कामर्शियल और कंस्ट्रक्शन कनेक्शन हैं। पहली अप्रैल से होने वाली दस फीसदी बढ़ोतरी के बाद पानी की खपत के अनुसार साढे़ चार रुपये से लेकर आठ रुपये तक की बढ़ोतरी होगी। उपभोक्ताओं को सीवरेज सेस भी चुकाना होगा। सीवरेज सेस पानी के बिल का 15 प्रतिशत होता है। निगम अभियंता विजय गुप्ता का कहना है कि प्रति वर्ष पानी की दरों में दस फीसदी की वृद्धि की जाती है। सरकार की अधिसूचना के मुताबिक यह वृद्धि की जाती है।

विज्ञापन

ये रहेंगी व्यवसायिक दरें

Commercial Connection for water will be expensive from April in shimla.

सरकारी भवन, अस्पताल भी दायरे में- नगर निगम शिमला के तहत आने वाले सरकारी भवनों, अस्पतालों, धर्मशालाओं और धार्मिक स्थानों में सप्लाई किए जा रहे पानी के रेट भी दस फीसदी बढ़ाए जाएंगे। यहां से अभी निगम को प्रति हजार लीटर 42.85 रुपये प्राप्त होते हैं, नई दरों के लागू होने के बाद सरकारी क्षेत्र से 47.13 रुपये प्रति हजार लीटर वसूल किए जाएंगे।

प्रति हजार लीटर======पुरानी दरें (रुपये)===नई दरें (रुपये)
तीस हजार तक=======42.85=========47.13
तीस से 75 हजार तक====57.10========62.81
75 हजार से अधिक=====78.40=========86.24

घरेलू कनेक्शनों पर कोई फैसला नहीं- शहर के 25 हजार से अधिक घरेलू कनेक्शन धारकों को पानी बिल जारी करने पर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है। 26 सितंबर 2014 से शहर में घरेलू कनेक्शनों के बिल जारी करने का काम बंद है।

वित्तीय वर्ष 2015-16 में घरेलू उपभोक्ताओं से किस तर्ज पर पानी बिल वसूला जाएगा। इस पर भी कोई फैसला नहीं हुआ है। साल 2012 से घरेलू उपभोक्ताओं को नगर निगम फ्लैट रेट पर बिल दे रहा है। एमसी ने सरकार से मीटर रीडिंग के आधार पर घरेलू उपभोक्ताओं को बिल देने की मंजूरी मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed