फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   comedian surendra sharma interview

संस्कृति में जहर घोल रहीं आज की फिल्में और गाने: सुरेंद्र शर्मा

Mon, 14 Nov 2016 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर) Updated Mon, 14 Nov 2016 10:17 AM IST
विज्ञापन
comedian surendra sharma interview

आज के दौर की फिल्में और गाने हमारी संस्कृति में जहर घोल रही हैं। अगर मनुष्य आज बेहतर जीना सीख लेगा तो उसका कल भी बेहतर होगा। यह कहना है पद्मश्री हास्य कलाकार एवं कवि सुरेंद्र शर्मा का। वह यहां अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले प्रस्तुति देने आए थे। अमर उजाला से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि हंसी एक टॉनिक का काम करता है।

विज्ञापन


यह टॉनिक हमें बिना पैसों के ही प्राप्त होता है। हंसना कला नहीं है, लेकिन हंसाना खुद में एक कला है। हंसाने वाले पर ईश्वर की कृपा बनी रहती है। उन्होंने कहा कि आदमी की सोच ही उसके दिल व दिमाग की उपज है। आप कहां व किसके साथ बैठे हैं, यह बड़ी बात नहीं है। लेकिन, आपकी सोच कहां बैठी है, यह मायने रखती है।
विज्ञापन


इंसान की सोच में परिवर्तन होना जरूरी है। हमारी सोच में राष्ट्र प्रेम की भावना का होना बेहद जरूरी है। सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि धन सुखों का साधन नहीं है, अपितु कांटों का बिछौना है। हम अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा के नाम पर उसके बचपन को मार रहे हैं। हरियाणा निवासी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि हमें अपने कल व बेहतर भविष्य के लिए आज की युवा पीढ़ी को संवारना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब हम खुद संस्कारिक होंगे तो हमारा समाज व भविष्य भी बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि उन्हें दूसरों को हंसाने व गुदगुदाने की कला से जो मानसिक सुकून व संतुष्टि मिलती है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उनका यह प्रयास मरते दम तक जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed