{"_id":"63ecf3308eb5bd168002f2a0","slug":"colonel-ck-naidu-cricket-trophy-himachal-and-haryana-match-ended-in-a-draw-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नल सीके नायडू क्रिकेट ट्रॉफी : ड्रॉ पर छूटा हिमाचल और हरियाणा का मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्नल सीके नायडू क्रिकेट ट्रॉफी : ड्रॉ पर छूटा हिमाचल और हरियाणा का मुकाबला
Wed, 15 Feb 2023 08:29 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 15 Feb 2023 08:29 PM IST
सार
बिलासपुर जिले के लुहणू क्रिकेट मैदान में हिमाचल और हरियाणा के बीच खेला जा रहा कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी का मैच ड्रॉ हो गया है। चौथे दिन हिमाचल की टीम ने दूसरी पारी में सात विकेट खोकर 367 रन बनाए।
विज्ञापन
कर्नल सीके नायडू क्रिकेट ट्रॉफी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के लुहणू क्रिकेट मैदान में हिमाचल और हरियाणा के बीच खेला जा रहा कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी का मैच ड्रॉ हो गया है। चौथे दिन हिमाचल की टीम ने दूसरी पारी में सात विकेट खोकर 367 रन बनाए। हिमाचल की ओर से पहली पारी में शतक बनाने वाले मुकूल नेगी ने दूसरी पारी में भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतक बनाया।
विज्ञापन
चौथे दिन हिमाचल की टीम ने 105 रन से आगे खेलना शुरू किया। हिमाचल की ओर से की ओर आर्यवर्त शर्मा ने 94 रन की पारी खेली। वहीं मुकुल नेगी ने दूसरी पारी में 114 रन बनाए। इसके अलावा एस जम्वाल ने 11 और दपिंदर सिंह राणा 33 रन बनाकर नाबाद रहे। हरियाणा की ओर से अनुज ठकराल ने चार और निखिल कश्यप ने दो विकेट हासिल किए। चार दिनों तक चले इस मैच में दोनों टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन