{"_id":"afb86ecc6dfb6a6a15c2d1c6b01b8849","slug":"college-teacher-deined-to-check-papers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर चैकिंग से शिक्षकों का इंकार, रिजल्ट लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेपर चैकिंग से शिक्षकों का इंकार, रिजल्ट लटका
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 01 Sep 2014 10:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूसा में दूसरे सत्र की परीक्षा में बैठे करीब 36 हजार छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करवाना विवि के लिए मुश्किल हो गया है। विवि की हाई पॉवर कमेटी ने एक सितंबर से पुस्तिकाओं को कलस्टर सेंटरों में जांचने के लिए तिथि तय की थी। कॉलेज शिक्षकों के बहिष्कार के चलते शायद ही सोमवार से मूल्यांकन शुरू हो पाए।
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ ने मूल्यांकन का विरोध जारी रखा है। प्राध्यापक मूल्यांकन न करने पर अड़े हैं। हालांकि, शिक्षा सचिव और निदेशक से मुलाकात के बाद विवि परीक्षा नियंत्रक ने मूल्यांकन करने वाले कॉलेज शिक्षकों को उनके अपने ही छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने के लिए न दिए जाने की बात मान ली है।
विज्ञापन
मगर संघ अभी भी काम करने पर राजी नहीं हुआ है। संघ की मांग है कि भले ही मूल्यांकन की प्रक्रिया को देरी से शुरू किया जाए, मगर इसमें पहले की तरह से गोपनीयता सुनिश्चित की जाए। परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि प्रदेश भर के 24 कलस्टर के लिए बनाए गए 24 मूल्यांकन केंद्रों में सोमवार से मूल्यांकन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
26 अगस्त को जारी आदेशों के मुताबिक तैयारियां कर ली गई हैं। शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक उच्च डा. एमएस नेगी ने कहा कि कॉलेजों के बनाए मूल्यांकन केंद्रों में उसी कॉलेज का शिक्षक अपने छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं को नहीं जांचेगा। इसको लेकर विवि को सूचित कर दिया गया है।
मांगें पूरी करो
प्रदेश राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ के अध्यक्ष आरके कायस्थ ने कहा कि कॉलेज शिक्षकों का मत है कि विश्वविद्यालय अपने स्तर से मूल्यांकन कें द्रों से उत्तर पुस्तिकाओं को पूरी गोपनीयता बनाए रखते हुए दूसरे कलस्टर को भेज कर मूल्यांकन करवाए। गोपनीयता बनी रहने के साथ ही शिक्षक अपने ही छात्रों की पुस्तिकाओं को भी नहीं जांचेगा, इससे परीक्षा का स्तर बना रहेगा।
ये है मामला
प्रदेश विश्वविद्यालय स्तर पर उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी ने छह अगस्त को रूसा दूसरे सत्र का परिणाम जल्द निकालने के लिए एक सितंबर से पांच दिन के एक्टिविटी वीक के दौरान स्पॉट मूल्यांकन का कार्य पूरा करने का फैसला दिया। 24 कलस्टर की उत्तर पुस्तिकाओं को अपने अपने कलस्टर के क्रेंद्रों में जांचने की व्यवस्था की गई है। जो प्राध्यापकों को मंजूर नहीं है।