फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   College girl Student committed suicide by jump in the canal in Sunder Nagar Mandi himachal Pradesh

कॉलेज की छात्रा ने नहर में लगा दी छलांग, तलाश जारी

Sat, 29 Sep 2018 09:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी) Updated Sat, 29 Sep 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
College girl Student committed suicide by jump in the canal in Sunder Nagar Mandi himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के धनोटू के निकट एक युवती ने नहर में छलांग लगा दी। युवती स्थानीय कॉलेज की छात्रा है। कुछ लोगों ने उसे नहर में कूदते देखा तो बचाने के लिए पीछे भागे। लेकिन जब तक लोग युवती को बचाते तब तक युवती ने नहर में छलांग लगा दी थी।

विज्ञापन


काफी तलाश करने के बाद भी  युवती का नहर में कोई पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस थाना को दे दी है। सूचना मिलते ही पुलिस थाना से दल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी है। छात्रा की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे धनोटू में हाईवे पर स्थित पुल से एक युवती ने बीएसएल नहर में छलांग लगा दी। जब कुछ लोगों ने युवती को पुल की रेलिंग के ऊपर चढ़ते हुए देखा तो उसे बचाने के लिए भागे, लेकिन जब तक उसके निकट पहुंचते वो नहर में समा चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती सुंदरनगर के मलोह क्षेत्र की बताई जा रही है जो यहां एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। वह धनोटू देर शाम कैसे पहुंची और किसके साथ आई इसको लेकर संशय बना हुआ है। डीएसपी तरणजीत सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस दल मौका पर रवाना कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed