फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Cold wave in Lahaul: temperature minus 27 degrees Celsius, oil, milk and water frozen

लाहौल में शीतलहर: तापमान माइनस 27 डिग्री सेल्सियस, जम गया तेल, दूध और पानी

Fri, 09 Feb 2024 10:56 AM IST
Krishan Singh दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल- स्पीति)
दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल- स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 09 Feb 2024 10:56 AM IST
सार

लोगों के घरों में तेल, दूध और पानी बर्तनों में जम गया। तेल और घी को तंदूर के पास रखकर पिघलाना पड़ रहा है। इधर, पानी और दूध जम जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
 

विज्ञापन
Cold wave in Lahaul: temperature minus 27 degrees Celsius, oil, milk and water frozen
तापमान गिरने से जम गया तेल - फोटो : संवाद

विस्तार

मौसम खुलने के साथ ही हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र लाहौल घाटी में दो दिन से प्रचंड ठंड पड़ रही है। बुधवार की रात इस सर्दी के मौसम की सबसे ठंडी रात रही। सिस्सू में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 27 डिग्री सेल्सियस  रहा। जिला मुख्यालय केलांग में -23 और उदयपुर -20 डिग्री दर्ज किया गया। लोगों के घरों में तेल, दूध और पानी बर्तनों में जम गया। तेल और घी को तंदूर के पास रखकर पिघलाना पड़ रहा है। इधर, पानी और दूध जम जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। घरों के साथ होटल और ढाबों में जग, केतलियों और अन्य बर्तनों में रखा पानी भी जम जा रहा है। रात की प्रचंड ठंड के चलते सुबह के समय वाहन स्टार्ट नहीं हो रहे हैं। गुरुवार को घाटी में मौसम अनुकूल रहने से दिनभर धूप खिली रही। हालांकि, लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। 13,000 वर्ग किलोमीटर के दायरे में फैला लाहौल-स्पीति दो दिन से प्रचंड ठंड के कहर से जूझ रहा है।

विज्ञापन


घाटी के बुजुर्ग सोनम राम, पामा छोपेल और वीर सिंह ने बताया कि इस बार नवंबर से दो दिन पहले तक इतनी सर्दी नहीं पड़ी है। जो यहां पिछले दो दिन से पड़ रही है। जाहलमा में ढाबा संचालक किरु ने बताया कि मंगलवार तक उनके ढाबे के अंदर जग और बर्तनों में हल्का पानी जम रहा था। बुधवार रात से पानी भी ठोस परत के रूप में जम गया है। गाहर घाटी की महिला सोनम आंगमो ने बताया कि उनके घर में बर्तन में रखा दूध भी पहली बार जमते हुए देखा है। राशेल गांव के सुरेश कुमार ने बताया कि इस सर्दी में वीरवार सुबह तेल पैकेट के अंदर ही जम गया। सिस्सू में तैनात सीमा सड़क संगठन (94) के जेई शुभम सिंह ने बताया कि बुधवार रात्रि सिस्सू का तापमान- 27 डिग्री सेल्सियस रहा। लाहौल- स्पीति के पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी ने घाटी के वाहन चालकों से ध्यान से वाहन चलाने की अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed