हिमाचल में ठंड प्रचंड, ऊना @-3.2 डिग्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में इस बार रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ रही है। राज्य के 6 शहरों में तापमान माइनस में चला गया है। ऊना में रविवार को रिकार्ड -3.2 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ अब तक का सबसे ठंड दिन रहा। ऊना के अतिरिक्त मनाली, केलांग, सुंदरनगर, भुंतर और कल्पा में भी पारा शून्य से नीचे चल रहा है। सोलन व चंबा में जीरो डिग्री तापमान के बीच लोग ठिठुर रहे हैं। सूबे के सभी जिलों का न्यूनतम पारा पांच डिग्री से नीचे है।
बर्फबारी को छोड़ अन्य दिनों के हिसाब से शिमला में भी 1.9 डिग्री के साथ रविवार को दिसंबर महीने में सर्वाधिक ठंड रिकार्ड की गई। ठंड के कारण सूबे में कई झीलें जम गई हैं। नदी-नालों में जलस्तर कम हो गया है। इससे विद्युत उत्पादन आधे से भी कम रह गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह का कहना रविवार को ऊना में रिकार्ड ठंड दर्ज की गई है। शिमला में भी सामान्य दिनों में सबसे ठंडा दिन रहा है।
तीन जनवरी से बर्फबारी के आसार
मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में 2 जनवरी तक मौसम साफ रहेगा। धूप खिली रहेगी। तीन जनवरी को मध्यम ऊंचाई और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्के हिमपात का पूर्वानुमान है। ऊना, बिलासपुर के अलावा हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी के कई क्षेत्रों में सुबह और शाम घनी धुंध छा रही है। इसके चलते यातायात प्रभावित हो रहा है। फसलों और फलों पर इसका भारी पड़ रहा है। आम, केले और लीची के पत्ते कोहरे की मार से सूखने लगे हैं।
प्रमुख जगहों का न्यूनतम तापमान
केलांग======-10.6, ऊना=======-3.2, मनाली======-2.0, सुंदरनगर=====-0.6. भुंतर========-0.6, कल्पा=======-0.4, सोलन=======0.0, चंबा========0.4, शिमला======1.9, धर्मशाला=====4.2, नाहन=======3.6, पालमपुर=====4.7, डलहौजी=====4.6, कांगड़ा======2.6, बिलासपुर=====1.1, हमीरपुर======4.0, मंडी========3.0