{"_id":"5d3ffc058ebc3e6ca2660b1e","slug":"cold-drink-and-tea-wine-will-also-be-made-from-famous-kangra-tea","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा चाय से अब कोल्ड ड्रिंक और टी वाइन भी बनेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा चाय से अब कोल्ड ड्रिंक और टी वाइन भी बनेगी
Tue, 30 Jul 2019 01:43 PM IST
Krishan Singh
विनोद राणा, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विनोद राणा, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 30 Jul 2019 01:43 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया में अपने खास जायके के लिए मशहूर कांगड़ा चाय से अब कोल्ड ड्रिंक और टी वाइन भी बनेगी। सीएसआईआर-आईएचबीटी ने चाय से बनने वाले रेडी टू ड्रिंक टी और टी वाइन का फार्मूला तैयार किया है।
विज्ञापन
सीएसआईआर के साथ दिल्ली की कंपनी मैसर्स कैमेलिया बीवरेजेस प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता हो गया है। समझौते के तहत सीएसआईआर इस कंपनी को दोनों उत्पादों की तकनीक देगी और कंपनी इसका बड़े पैमाने पर उत्पादन करने के बाद कीमतें तय करेगी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि अगले एक साल में यह उत्पाद बाजार में आ सकते हैं। जानकारी के अनुसार सीएसआईआर पिछले कई वर्ष से इन उत्पादों को लेकर अनुसंधान में जुटा हुआ था।
विज्ञापन
सीएसआईआर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आरके सूद और निदेशक संजय कुमार का कहना है कि चाय से बनने वाले इन उत्पादों में एंटी ऑक्सीडेंट होंगे। लिहाजा यह उत्पाद सेहत के लिए भी अनुकूल होंगे।
रेडी टू ड्रिंक टी में मिठास के लिए चूंकि स्टीविया डाला जाएगा, ऐसे में इस चाय को मधुमेह के मरीज भी पी सकेंगे। वहीं चाय से बनने वाली टी-वाइन में एंटी ऑक्सीडेंट समेत अल्कोहल होगी, जिससे यह वाइन अन्य वाइन के मुकाबले सेहत के ज्यादा मुफीद होगी। इसमें दस से 12 प्रतिशत अल्कोहल होगा।
रेडी टू ड्रिंक टी और टी वाइन उत्पादों को कांगड़ा चाय की पत्तियों से तैयार किया गया है। लेकिन इस तकनीक से यह उत्पाद किसी भी चाय पत्ती से तैयार किए जा सकते हैं। इन उत्पादों के व्यावसायिक स्तर पर उत्पादन और खपत होने से चाय के बागानों से जुड़ी अर्थव्यवस्था व रोजगार दोनों के लिए मदद मिलेगी।