फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Coins worth Rs 12.51 lakh were filled in 82 sacks caught from a vehicle in Santoshgarh Una

Una News: 82 बोरियों में भरे थे 12.51 लाख के सिक्के, संतोषगढ़ में एक गाड़ी से पकड़ी थी बोरियां

Mon, 06 May 2024 08:49 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 06 May 2024 08:49 PM IST
सार

ऊना के संतोषगढ़ में एक गाड़ी से पकड़ीं 82 बोरियां से सिक्कों की गिनती सोमवार को पूरी हो गई। 82 बोरियों में 12 लाख 51 हजार 100.55 रुपये के सिक्के भरे थे। 

विज्ञापन
Coins worth Rs 12.51 lakh were filled in 82 sacks caught from a vehicle in Santoshgarh Una
सिक्कों की गिनती करते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ऊना: संतोषगढ़ में 28 अप्रैल को एक गाड़ी से पकड़ीं 82 बोरियां से सिक्कों की गिनती सोमवार को पूरी हो गई। तीन मशीनों से गिनती का काम सोमवार दोपहर बाद पूरा हुआ। 82 बोरियों में 12 लाख 51 हजार 100.55 रुपये के सिक्के भरे थे। फिलहाल इस राशि को जिला प्रशासन की ओर से गठित टीम ने कोषागार कार्यालय में जमा करा दिया है। मामले में अब रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित की गई है। मामले में जिला व्यय निगरानी समिति कार्रवाई करेगी। इसके साथ ही आयकर विभाग को भी समिति पत्र लिखेगी, क्योंकि आचार संहिता के बीच यह धनराशि पकड़ी गई है।

विज्ञापन


बीते रविवार को सिक्कों की गिनती करने वाली तीन डिजिटल मशीनों यह प्रक्रिया शुरू हुई थी। इससे पहले एक सप्ताह में रोजाना 20 के करीब कर्मचारी गिनती में जुटे थे। उन्होंने 25 बोरियों में भरे सिक्कों की गिनती कर ली थी। इसमें 3.76 लाख रुपये की राशि मिली। मशीनों से 24 घंटों के भीतर ही बची 57 बोरियों के सिक्कों की राशि को गिनती का कार्य पूरा किया गया। 82 बोरियों में 12 लाख 51 हजार 100 रुपये और 55 पैसे की राशि सिक्कों में मिली है।
विज्ञापन


मामला सामने आने के बाद जिला व्यय निगरानी समिति के अध्यक्ष अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर के दिशा-निर्देशों पर जिला कोष अधिकारी, जिला भाषा अधिकारी एवं परियोजना अधिकारी (हिम ऊर्जा) की तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई थी। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सिक्कों की गिनती की प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिक्कों की गिनती पूरी कर ली गई है। कार्रवाई के लिए आयकर विभाग को इस संबंध में पत्र लिखा जा रहा है-विश्व मोहन देव चौहान, एसडीएम ऊना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed