{"_id":"618ea98abcc08d659d22d20e","slug":"coffe-mechine-blast-two-injured-in-marriage-shimla-news-sml3900533116","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में कॉफी मशीन फटने से दुल्हन का भाई और ससुर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में कॉफी मशीन फटने से दुल्हन का भाई और ससुर घायल
विज्ञापन
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत समोह में एक शादी समारोह के दौरान कॉफी मशीन फटने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां से एक व्यक्ति को गंभीर हालत में आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार समोह गांव के बसैरा बस्ती में मदन लाल के घर पर लड़की की शादी का समारोह चल रहा था। बरात बाहरी राज्य कलकत्ता से आई थी। बरात में करीब दो दर्जन लोग आए थे। बरात में आए लोग वीरवार रात को बिलासपुर में एक होटल में ठहरे थे। शुक्त्रस्वार दोपहर के समय बरात समोह पंचायत में पहुंचीं। हादसा उस समय हुआ जब स्टेज पर जयमाला की रश्म निभाई जा
रही थी।
दुल्हन का भाई अंकु और दुल्हन का ससुर कॉफी मशीन के पास से गुजर रहे थे। अचानक कॉफी मशीन फटने से दोनों इसकी चपेट में आ गए। हादसे के दौरान दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाका इतना जोरदार हुआ कि वहां पर रखे टेबल और साथ में खड़ी गाड़ियों के शीशे तक टूट गए।
विज्ञापन
घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दुल्हन के ससुर का जिला अस्पताल में ही इलाज किया जा रहा है। जबकि दुल्हन के भाई अंकु के पेट में गंभीर घाव होने के कारण उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार दुल्हन का भाई अंकु नेरचौक मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक के पद पर कार्यरत है।