{"_id":"3d7f8f1848aceabc6a49b51c3a2a2ee2","slug":"code-of-conduct-municipal-corporation-dharamsala-elections-himachal-pradesh-vidhan-sabha-budget-session-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट में लोकलुभावन घोषणाएं नहीं कर पाएगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट में लोकलुभावन घोषणाएं नहीं कर पाएगी सरकार
अनिमेष कौशल/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 26 Feb 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला नगर निगम चुनाव का असर आठ मार्च को पेश होने वाले हिमाचल के वर्ष 2016-17 के बजट पर भी दिख सकता है। चुनाव आचार संहिता के चलते सरकार कोई ऐसी बड़ी घोषणा नहीं कर सकती, जिससे धर्मशाला नगर निगम क्षेत्र के मतदाता प्रभावित हों। ऐसे में लोकलुभावन घोषणाओं की उम्मीद अब कम हो गई है।
विज्ञापन
नगर निगम चुनाव के चलते 27 मार्च तक राज्य चुनाव आयोग ने धर्मशाला शहर में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू कर दी है। इससे बजट में सूबे के कर्मचारियों, पेंशनरों, विद्यार्थियों, महिलाओं समेत विभिन्न वर्गों को सरकार के बजट में कोई बड़ी राहत देने के आसार कम हैं। कई महत्वपूर्ण विधेयक भी 27 मार्च तक लटक सकते हैं।
विज्ञापन
राज्य चुनाव आयोग ने भी राज्य सरकार से धर्मशाला चुनाव को प्रभावित करने वाली कोई भी घोषणा न करने की अपील की है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 8 मार्च को 19वीं बार बतौर वित्त मंत्री बजट पेश करेंगे। इस बार के बजट पर सभी की निगाहें टिकी हैं। प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं।
विज्ञापन
ऐसे में इस बजट सत्र को कई मायनों में अहम माना जा रहा था लेकिन, अब नगर निगम धर्मशाला के चुनावों की घोषणा होने से कई अटकलें लगाई जा रही हैं। संभव है 28 मार्च के बाद मुख्यमंत्री कोई बड़ी घोषणा करेंगे। अगर सदन में घोषणाएं नहीं हुईं तो 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस पर घोषणाओं का पिटारा खुलेगा। हिमाचल की 12वीं विधानसभा का यह 11वां सत्र सात अप्रैल तक चलना है।
राज्य चुनाव आयुक्त टीजी नेगी ने कहा कि नगर निगम धर्मशाला चुनाव का शेड्यूल जारी होते ही धर्मशाला नगर निगम परिधि में आदर्श चुनाव आचार संहिता लग गई है। ऐसे में इस दौरान ऐसी कोई घोषणा नहीं की जा सकती, जिससे धर्मशाला के मतदाता प्रभावित हों।
19 से 27 मार्च तक विधानसभा में छुट्टियां- नगर निगम धर्मशाला के चुनाव से ऐन पहले विधानसभा में भी छुट्टियां रहेंगी। चुनाव संपन्न होने के बाद ही बजट सत्र शुरू होगा। 19 मार्च से लेकर 27 मार्च तक बजट सत्र नहीं चलेगा। 28 मार्च से सदन की कार्यवाही शुरू होगी। 27 मार्च को धर्मशाला नगर निगम का चुनाव होगा। इसी दिन मतों की गणना भी होगी।