फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CNG stations will be set up in Himachal, major cities will get PNG facility

Himachal: हिमाचल में स्थापित होंगे सीएनजी स्टेशन, प्रमुख शहरों को मिलेगी पीएनजी सुविधा

Tue, 11 Jul 2023 11:05 AM IST
Krishan Singh राकेश राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
राकेश राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Tue, 11 Jul 2023 11:05 AM IST
सार

भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड से मंडी, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, किन्नौर जिले में करीब 160 करोड़ रुपये की परियोजना को हरी झंडी मिली है।

विज्ञापन
CNG stations will be set up in Himachal, major cities will get PNG facility
सीएनजी और पीएनजी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल के शेष बचे छह जिलों में भी सस्ती पीएनजी (पाइप्ड नैचुरल गैस) व सीएनजी पहुंचाने की कवायद शुरू हो गई है। भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड से मंडी, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, किन्नौर जिले में करीब 160 करोड़ रुपये की परियोजना को हरी झंडी मिली है। इसके तहत मंडी, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिले पीएनजी व सीएनजी से लैस किए जाएंगे। मंडी जिले में मंडी शहर व सुंदरनगर में पीएनजी के लिए सर्वे हो चुका है। जबकि सीएनजी स्टेशन खोलने की तैयारी चल रही है। इसके अलावा अन्य जिले में सीएनजी स्टेशन खोलने के लिए जमीन की तलाश जा रही है।

विज्ञापन


मंडी, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिले की परियोजना चरणबद्ध तरीके से गैसोनेट कंपनी धरातल पर 10 वर्षों में उतारेगी। प्रथम चरण में सुंदरनगर व मंडी शहर में एलपीजी गैस सिलिंडर के मुकाबले सस्ती पीएनजी उपलब्ध होगी। जबकि मंडी व कुल्लू जिले में प्रथम चरण में सीएनजी स्टेशन का काम चल रहा है। मनाली में सीएनजी स्टेशन लगभग तैयार है। जबकि भुंतर में आने वाले समय में सीएनजी स्टेशन खुलेगा। कंपनी ने सुंदरनगर में कार्यालय खोल दिया है। चरणबद्ध तरीके से परियोजना के तहत आने वाले समय जिले पीएनजी व सीएनजी से जोड़े जाएंगे।

विज्ञापन

कंपनी प्रबंधन के सर्वे में सुंदरनगर में पीएनजी के लिए लाइन बिछाने के लिए मिट्टी ठीक पाई गई है। यही वजह है कि पीएनजी की शुरुआत सुंदरनगर से होगी। इसके बाद मंडी शहर की तरफ रुख किया जाएगा। सुंदरनगर व मंडी शहर में करीब 15 हजार पीएनजी कनेक्शन जारी करने का लक्ष्य कंपनी प्रबंधन ने रखा है। पहाड़ी जिले में पीएनजी घरों तक पहुंचाना कंपनी के लिए चुनौतीपूर्ण कार्य है। गैसोनेट कंपनी ने तय किया है कि मौके को देखते हुए सभी विधियों के अनुसार पाइप बिछाई जाएगी।

इस प्रोजेक्ट के तहत सबसे आखिर में लाहौल-स्पीति और किन्नौर में कार्य किया जाएगा। बता दें कि ऊना जिले में पीएनजी सप्लाई घरेलू व व्यावसायिक उपभोक्ताओं को दी जा रही है। हमीरपुर, बिलासपुर जिले में भी पीएनजी को लेकर आने वाले समय में काम शुरू होगा। जबकि सोलन, शिमला, सिरमौर जिले में भी पीएनजी को लेकर काम चल रहा है। बचे हुए जिलों में भी अब पीएनजी और सीएनजी से जोड़ने की कवायद शुरू हो गई है।

विज्ञापन

कांगड़ा व चंबा में चल रहा सर्वेकांगड़ा व चंबा में सीएनजी व पीएनजी को लेकर इन दिनों सर्वे चल रहा है। सर्वे के बाद धरातल पर स्थिति साफ होगी कि कहां क्या क्षमता है और क्या किया जा सकता है। पीएनजी शुरू होने पर मिलेंगी यह सुविधाएंपीएनजी सुविधा शुरू होने पर निर्धारित अवधि के बाद बिल आएगा। सुरक्षा के लिहाज से एलपीजी सिलंडर के मुकाबले पीएनजी अधिक सुरक्षित मानी जाती है। बार-बार सिलिंडर बदलने का झंझट भी खत्म होगा। सिलिंडर भरवाने की टेंशन भी उपभोक्ताओं को नहीं होगी।



 

कंपनी प्रबंधन को 160 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट हिमाचल के चार जिलों के लिए मिला है। यहां पर सीएनजी व पीएनजी को पहुंचाया जाएगा। इन दिनों प्रारंभिक चरण के कार्य चल रहे हैं। चरणबद्ध तरीके से काम करते हुए सुविधाएं चार जिलों के उपभोक्ताओं को पहुंचाई जाएगी।-बीएस नेगी, एमडी, गैसोनेट सर्विसेज एचपी लिमिटेड।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed